‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ को बनाएं देश का जन-आंदोलन: स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने मंगलवार को देश के युवाओं की शक्ति का उपयोग करते हुए टीबी मुक्त भारत अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए सरकार और समाज दोनों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।नड्डा ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के साथ उच्चस्तरीय अंतर-मंत्रालयी बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने स्वयंसेवकों, शैक्षणिक संस्थानों, कार्यस्थलों और रक्षा बलों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी हाल ही में प्रगति समीक्षा बैठक में युवाओं और संस्थानों की सक्रिय भूमिका पर बल दिया था।

उन्होंने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय से ‘माय भारत’ स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेटों को अभियान से अधिक संख्या में जोड़ने, स्क्रीनिंग शिविर आयोजित करने तथा स्कूलों, कालेजों और समुदायों में जागरूकता अभियान तेज करने को कहा।

बैठक में मनसुख मांडविया ने मेडिकल कालेजों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि देश में लगभग छह लाख स्नातक और दो लाख स्नातकोत्तर मेडिकल छात्र टीबी उन्मूलन अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com