दिल्ली में मानसून एक्सप्रेस ने पकड़ी रफ्तार: वीकेंड पर झमाझम बारिश ने मौसम किया सुहाना

दिल्ली में मानसून एक्सप्रेस ने और गति पकड़ ली है। ऐसे में रविवार दोपहर को आई झमाझम बारिश ने वीकेंड पर मौसम को सुहाना बना दिया। सुबह सूर्यदेव अपना कहर बरपा रहे थे। लेकिन, सुबह 10 बजे के आसपास आसमान में एकदम से बादल छा गए। साथ ही, तेज हवा भी चलने लगी। कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई और इससे मौसम सुहाना हो गया। इससे कुछ जगह सड़कों पर जलभराव देखने को मिला। मौसम विभाग ने खबर लिखे जाने तक पूरी दिल्ली में आंधी और हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग मानक केंद्र में शाम 5:30 बजे तक 6.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। साथ ही, छतरपुर में 48.5, रिज में 10.2 और जनकपुरी में 7 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 87 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 70 प्रतिशत रही। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26-29 और अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस के दायरे में रहा है।

आज के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
दिल्ली में 6 से 11 जुलाई के बीच आमतौर पर आसमान बादलों से घिरा रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान कई दिनों तक हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ समय पर तेज बारिश और गरज-चमक के साथ आंधी भी चल सकती है। 6 जुलाई को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

10 जुलाई तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 7 और 8 जुलाई को भी बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में बारिश या आंधी देखने को मिल सकती है। वहीं, 9 और 10 जुलाई को भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा, जिसमें हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना रहेगी। इसके अलावा, 11 जुलाई को अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री तक पहुंच सकता है और दिनभर बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवाएं कई बार तेज रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में दो साल में जुलाई का सबसे गर्म दिन
समाचार एजेंसी, पीटीआई के मुताबिक, रविवार को दिल्ली में जुलाई का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जब अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, शहर के कुछ हिस्सों में बारिश और जलभराव के बाद, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com