खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप का तंज

 ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार कार्यक्रम चल रहा है। इस बीच अमेरिकी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर माउंट रशमोर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर तीखा तंज कसा है।

ट्रंप ईरान में चल रहे अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोहों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अमेरिका ने ईरान को एक सप्ताह की छुट्टी दी है क्योंकि हम अच्छे हैं।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान को बुरी तरह से हराया और वह देश समझौता करने के लिए बेताब था। हमने उन्हें एक अंतिम संस्कार के लिए एक सप्ताह की छुट्टी दी क्योंकि हम अच्छे हैं।

ट्रंप का यह बयान तेहरान के ग्रैंड मोसाला में खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्मों के शुरू होने के बाद आया है।

शनिवार की सुबह, काले कपड़े पहने शोक संतप्त लोग वाहनों से खाली तेहरान की सड़कों से होते हुए ग्रैंड मोसाला पहुंचने। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामनेई के अंतिम संस्कार में भारत समेत दुनियाभर के लोग पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम में लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि 28 फरवरी 2026 को अमेरिकी-इजारयली हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई की मौत हो गई थी। जिसके चार महीने बाद अब उनके अंतिम संस्कार का कार्यक्रम शुरू हुआ है। उनके अंतिम संस्कार के लिए एक सप्ताह के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। खामनेई का अंतिम संस्कार कार्यक्रम 9 जुलाई को दफनाने के साथ समाप्त होगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com