फिरोजपुर: पंजाब भर में किसानों की मोटरों की बिजली सप्लाई में भारी कटौती से परेशान किसानों ने अलग-अलग संगठनों के सपोर्ट से पावरकॉम ऑफिस मक्खू पर प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देश पर भारतीय किसान यूनियन राजेवाल, भारतीय किसान यूनियन पंजाब, भारतीय किसान यूनियन लखोवाल, किसान संघर्ष कमेटी पंजाब समेत बड़ी संख्या में किसान नेताओं और बाढ़ प्रभावित किसान संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में इस प्रदर्शन में शामिल हुए।
अकाली दल के हलका इंचार्ज हरप्रीत सिंह हीरो ने भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया और किसानों को हो रही बिजली की गंभीर समस्या के लिए सरकार को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इस सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है। इस प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अलग-अलग स्पीकर्स ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से खेतों में दी जाने वाली लाइट 4 घंटे आ रही है। वहीं 4 घंटों में भी कई बार ट्रिप हो जाती है। इसलिए किसानों की मांग है कि जल्द से जल्द बिजली सप्लाई बहाल की जाए ताकि किसानों को हो रही परेशानी को रोका जा सके।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal