1 से 7 जुलाई तक OTT पर आएगा तूफान, नहीं रुकेगा एक सेकंड मनोरंजन

हम अगले महीने यानी कि जुलाई में एंट्री करने से बस अब तीन दिन दूर हैं और OTT के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) ने दर्शकों के मनोरंजन के लिए अपनी कमर कस ली है। 1 से लेकर 7 जुलाई तक कई बड़ी सीरीज और फिल्में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। तो देर किस बात की है, चलिए फटाफट से देख लेते हैं जुलाई के फर्स्ट वीक रिलीज की पूरी लिस्ट:

एनोला होम्स 3 (Enola Holmes 3)

नेटफ्लिक्स पर मिस्ट्री एडवेंचर फिल्म का तीसरा पार्ट एनोला होल्मस 3 जुलाई की एक तारीख को रिलीज हो रहा है, जिसमें एनोला की शादी के दिन ही उसके भाई शर्लक किडनैप हो जाता है। जिसकी वजह से एनोला होम्स को अपनी शादी छोड़कर उसकी खोज में निकलना पड़ता है, इस दौरान उसके सामने कई रहस्य आते हैं और उसे खतरनाक स्थितियों का सामना करना पड़ता है।

रिलीज डेट- 1 जुलाई
जॉनर- मिस्ट्री थ्रिलर

द ह्यूमन वेपर (The Human Vapor)

द ह्यूमन वेपर साल 1960 में बनी एक क्लासिक जापानी साइंस फिक्शन थ्रिलर है, जो अब नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म की कहानी मिजुनो के इर्द-गिर्द घूमती है, जो वैसे तो एक आम और साधारण लाइब्रेरियन है, लेकिन वह वैज्ञानिकों को प्रयोग का हिस्सा बनने को तैयार होता है। साइंटिस्ट का ये प्रयोग बुरी तरह फेल हो जाता है और मिजुनो के शरीर की संरंचना बदल जाती है, जिससे वह कभी भी भाप या गैस में बदल जाता है।

रिलीज दे- 2 जुलाई
जॉनर- साइंस फिक्शन थ्रिलर

सुपर सुब्बू (Super Subbu)

सुपर सुब्बू नेटफ्लिक्स की पहली ओरिजिनल तेलुगु मूवी है, जिसकी कहानी सुब्रमण्यम चिल्लुकुरी राव के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे सब प्यार से ‘सुब्बू’ बुलाते हैं। वह एक सीधा-सादा लेकिन बहुत ही बदकिस्मत लकड़ा है, जिसे ‘माकीपुर’ नामक गांव में एक सेक्स एजुकेशन अधिकारी बनाकर भेजा जाता है। जब वह गांव में पहुंचता है, जिसके बाद उसकी जिंदगी में कई मजेदार ट्विस्ट आते हैं।

रिलीज डेट- 2 जुलाई
जॉनर- कॉमेडी ड्रामा

सर्वाइवल ऑफ द थिकेस्ट 3 (Survival of the Thickest 3)

कॉमेडी सीरीज ‘सर्वाइवल ऑफ द थिकेस्ट 3’ अपने आखिरी सीजन के साथ नेटफ्लिक्स पर लौट रहा है, जिसकी कहानी एक ऐसी प्लस साइज ब्लैक लेडी की है, जिसकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए और उसका ब्रेकअप हुआ। हालांकि,38 साल की मेविस ब्यूमोंट ने इनसे परेशान होने की बजाय अपने दम पर बनाने के संघर्ष को बेहद मजाकिया और इंस्पिरेशनल अंदाज में दिखाया है।

रिलीज डे- 2 जुलाई
जॉनर- कॉमेडी ड्रामा

डार्क विंड्स सीजन 4 (Dark Winds: Season 4)

डार्क विंड्स सीजन 4 की कहानी बिली सोसी नाम की 16 साल की लड़की के गायब होने की है। वह अनजाने में एक बड़े खतरे में फंस जाती है, जिससे बचने के लिए वह लॉस एंजेलिस में जाकर छुप जाती है। ‘सिटी ऑफ एंजेल्स’ में छुपी लड़की को ढूंढने के मिशन पर नावाहो पुलिस की तिकड़ी निकलती है। कानूनी तरीके से कुछ हल न निकलने पर तिकड़ी को दायरा तोड़ना पड़ता है, जिससे वह सनकी कातिल को पकड़ सके।

रिलीज डेट- 4 जुलाई
जॉनर- क्राइम थ्रिलर

डेमन्स ऑफ द शैडो रियलम (Daemons of the Shadow Realm)

कहानी एक ऐसे नायक की है, जो एक शक्तिशाली योद्धा है, जो एक बेहद शांत पहाड़ी गांव ‘हिगाशी’ में रहता है। कहानी जुड़वां भाई बहनों युरू और आसा के इर्द-गिर्द घूमती है। वह दुनिया को बुरी ताकतों से बचाने के लिए लड़ता है।

रिलीज डेट- 4 जुलाई
जॉनर- एनिमेटेड डार्क-फैंटेसी

स्पार्क्स ऑफ टुमॉरो 1 (Sparks of Tomorrow 1)

‘स्पार्क्स ऑफ टुमॉरो’ एक एनिमेटेड सीरीज है, जिसकी कहानी काल्पनिक दुनिया की सभ्यता ‘उन्नत भाप शक्ति’ पर बेस्ड है, जिसकी वजह से क्योटो शहर हमेशा धुएं की चादर से लिपटा रहता है। कहानी का मुख्य किरदार किहाची सकामोटो नाम का लड़का है, जो भाप इंजन की मशीनों से छेड़छाड़ करता है, जिसकी वजह से पूरा रायता फैलता है। यह एक जापानी सीरीज है।

रिलीज डेट- 5 जुलाई
जॉनर- एनिमेटेड सीरीज

हैमनेट (Hamnet)

ऑस्कर डायरेक्टर क्लो झाओ की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘हैमनेट’ 6 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है, जिसकी कहानी महान नाटककार विलियम शेक्सपियर के परिवार उनकी जिंदगी के सबसे गहरे दुःख को दिखाती है। यह उनके लोकप्रिय नाटक ‘हैमलेट’ के पीछे की एक काल्पनिक दास्तां है, जिसमें पॉल मेस्कल ने विलियम शेक्सपियर का किरदार अदा किया है।

रिलीज डेट- 6 जुलाई
जॉनर – हिस्टोरिकल ड्रामा

बेटर लेट दैन सिंगल 2 (Better Late Than Single 2 )

बेटर लेट दैन सिंगल 2 एक कोरियन ड्रामा रियलिटी शो है, जिसका पहला सीजन 2025 में आया था और उसे काफी पसंद किया गया था, जिसके बाद अब मेकर्स इसका दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। यह आम कोरियन डेटिंग शो से अलग है, क्योंकि यह एक ऐसा शो है, जिनमें किसी ग्लैमरस और बड़ी हस्ती को नहीं लाया गया, बल्कि उन्हें शो के लिए चुना गया, जो लाइफ लॉन्ग सिंगल रहे हैं।

रिलीज डेट- 7 जुलाई
जॉनर- रियलिटी शो

वंडरफुल नाइटमेयर (Wonderful Nightmare)

वंडरफुल नाइटमेयर एक साउथ कोरियन फैंटेसी कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी येओन-वू की है, जो एक अमीर परिवार की घमंडी लड़की है। पिता के निधन के बाद उसका प्यार-परिवार और बच्चों से भरोसा उठ जाता है। एक दिन येओन का एक्सीडेंट हो जाता है और वह स्वर्ग पहुंच जाती है, लेकिन वहां पर पता चलता है कि येओन-वू की मौत का समय नहीं आया है, उसके बाद स्वर्ग के मैनेजर्स क्या करते हैं, कहानी इस बारे में हैं।

रिलीज डेट- 7 जुलाई 
जॉनर- कॉमेडी ड्रामा 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com