मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मिले अनुपम खेर

 बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता-निर्माता अनुपम खेर ने कोलकाता पहुंचकर बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से शिष्टाचार मुलाकात की। राज्य में हुए ऐतिहासिक राजनीतिक सत्ता परिवर्तन के बाद अनुपम खेर का यह पहला कोलकाता दौरा है।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए अनुपम खेर ने बंगाल के नए राजनीतिक नेतृत्व की जमकर सराहना की और कहा कि शुभेंदु बाबू के हाथों में राज्य का भविष्य सुरक्षित है और वे एक ‘प्रगतिशील बंगाल’ की तस्वीर देख रहे हैं। अपनी नई फिल्म ‘शुरू से शुरू’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल में अब सकारात्मक बदलाव की एक नई शुरुआत होनी चाहिए।

अनुपम खेर ने बंगाली कला और संस्कृति की समृद्ध विरासत को नमन करते हुए कहा कि पूरी दुनिया ने सिनेमा और संगीत बंगाल से ही सीखा है। उन्होंने मणिक दा (सत्यजित राय), मृणाल सेन और बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जैसे महान दिग्गजों को याद किया।

इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने बंगाल में एक विश्वस्तरीय एक्टिंग स्कूल (अभिनय प्रशिक्षण संस्थान) खोलने की इच्छा जाहिर की, जिस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें पूर्ण सहयोग और शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि अनुपम खेर पूरे 26 साल बाद बंगाली सिनेमा में बतौर निर्माता वापसी कर रहे हैं। इससे पहले साल 2002 में उन्होंने ऋतुपर्णो घोष की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘बाड़ीवाली’ का निर्माण किया था, जिसमें उनकी पत्नी किरण खेर मुख्य भूमिका में थीं।

अब वे फिरदौसुल हसन के ‘फ्रेंड्स कम्युनिकेशन’ के साथ मिलकर ‘अनुपम खेर स्टूडियो’ के बैनर तले एक नई बंगाली फिल्म का निर्माण कर रहे हैं, जिसकी आधिकारिक जानकारी उन्होंने मुख्यमंत्री को दी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com