Qualcomm का नया प्लेटफॉर्म बदलेगा AI स्मार्ट ग्लास की दुनिया

Augmented World Expo में क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज ने स्नैपड्रगन Scalable Turnkey AI-Ready Toolkit यानी START प्रोग्राम की घोषणा कर दी है। इस नए प्लेटफॉर्म के जरिए कंपनियां और ब्रांड्स अपने पर्सनल AI डिवाइस तेजी से मार्केट में लेकर आ सकती हैं। अभी तो इसकी शुरुआत स्मार्ट ग्लास से की जा रही है, लेकिन फ्यूचर में अन्य वियरेबल डिवाइस भी इस प्लेटफॉर्म का हिस्सा बन सकते हैं।

वियरेबल डिवाइस को तैयार करना आसान
दरअसल, स्नैपड्रगन के इस START के तहत कंपनियों को स्नैपड्रगन प्लेटफॉर्म से लैस हार्डवेयर मॉड्यूल उपलब्ध कराए जाएंगे। इस प्रोग्राम में एडवांस कंप्यूटिंग, कनेक्टिविटी और AI कैपेबिलिटीज को कॉम्पैक्ट डिजाइन में ऑफर किया जाएगा, ताकि अलग-अलग तरह के वियरेबल डिवाइस को आसानी से तैयार किया जा सके।

मिलेगा हाइब्रिड AI एक्सपीरियंस
इसके साथ एक सिक्योरिटी-फोकस्ड और AI-अग्नोस्टिक सॉफ्टवेयर स्टैक भी मिल सकता है, जो डिवाइस को स्मार्टफोन एप्स और क्लाउड सर्विसेज से कनेक्ट करके हाइब्रिड AI एक्सपीरियंस देगा।

पर्सनल AI डिवाइस की उपलब्धता बेहतर
इसके अलावा कंपनी का कहना है कि स्नैपड्रगन START के जरिए ब्रांड्स अपनी जरूरत के मुताबिक अलग-अलग AI मॉडल्स का यूज कर पाएंगे। इससे कंपनियां नए यूजर एक्सपीरियंस तैयार करने और डिवाइस को कम वक्त में मार्केट में लेकर आने पर ज्यादा फोकस कर सकेंगी। इसका मकसद पर्सनल AI डिवाइस की उपलब्धता को बेहतर करना है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com