क्या विधानसभा के इसी सत्र में पारित होगा UCC विधेयक, सीएम मोहन ने दिए संकेत ?

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17 जून को विधानसभा पहुंचे। उन्होंने यहां पूर्व मुख्यमंत्री. कैलाशनाथ काट्जू की जन्मतिथि के मौके पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC) और नीट परीक्षा को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि भगवान महाकाल ने चाहा तो विधानसभा के इसी सत्र में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित होगा। दूसरी ओर, उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा को लेकर सभी व्यवस्थाएं विशेष ध्यान दिया गया है। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विधानसभा के इसी सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पेश होगा। इसके अलावा विधानसभा सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण और समसामयिक विषय भी लेकर आ रही है। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से यूसीसी विधेयक इसी सत्र में पारित होगा।

नीट परीक्षा को लेकर सजग सरकार

दूसरी ओर, सीएम डॉ. यादव ने कहा कि नीट परीक्षा को लेकर मध्यप्रदेश सरकार लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में है। परीक्षा के सुचारु एवं पारदर्शी आयोजन के लिए उन सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। साथ ही राज्य सरकार परीक्षार्थियों के आवागमन सहित आवश्यक सुविधाओं के लिए भी व्यापक प्रबंध कर रही है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com