ऑटो रिक्शा में खूब बजता था 27 साल पुराना गीत

सिनेमा जगत की फिल्में और गानों को आम लोगों पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है। फिर चाहें वो मूवी का कोई डायलॉग हो या फिर गीत। जनता की जुबानों पर वह आसानी से चढ़ जाता है। इसी आधार पर आज हम आपको इंडस्ट्री के एक ऐसे सैड सॉन्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ऑटो रिक्शा में दबा के बजता था।

ये मान लो एक कि एक वक्त पर हर तीसरे ऑटो रिक्शा में इस गीत की आवाज सुनने को मिल जाती थी। आइए जानते हैं कि यहां कौन से गाने का जिक्र किया जा रहा है।

ऑटो रिक्शा में खूब बजा था ये गाना
सिनेमा के इतिहास में कई ऐसे कल्ट गीत रहे हैं, जिनको लाउडस्पीकर, गाड़ी, ट्रक और बसों में खूब सुना गया। आज हम आपको उस गाने की जानकारी देने जा रहे हैं, जो ऑटो रिक्शा के ड्राइवर्स की पहली पसंद था। इस सॉन्ग को 1999 में आई अभिनेता संजय कपूर और अभिनेत्री प्रिया गिल की फिल्म सिर्फ तुम (Sirf Tum) में शामिल किया था। जिसके बोले थे- एक मुलाकात जरूरी है सनम… (Ek Mulaqat Zaroori Hai Sanam)।

जी हां सिर्फ तुम मूवी का ये सैड सॉन्ग हिंदी सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ दर्द भरे नगमों में शुमार है। इस गाने के ऑटो रिक्शा में बजने की बड़ी वजह ये थी कि इसे ऑटो रिक्शा में ही फिल्माया गया था।

अभिनेता संजय कपूर इस गीत में एक ऑटो रिक्शा चलाते हुए नजर आते हैं और अभिनेत्री प्रिया गिल उसी में बैठी हुई रोतीं हुई दिखाई देती हैं। इसी कारण से एक मुलाकात जरूरी है सनम… ऑटो रिक्शा वालों का फेवरेट सॉन्ग बन गया था।

रिलीज के 27 सालों बाद भी सिर्फ तुम फिल्म का ये गीत सबसे शानदार सैड सॉन्ग में गिना जाता है। इस गीत को अमीन साबरी और फरीद साबरी जैसे दिग्गज गायकों ने गाया था, जबकि इसके गीतकार समीर रहे।

सिर्फ तुम का कल्ट गीत
यूं तो संजय कपूर और प्रिया गिल स्टारर रोमांटिक फिल्म सिर्फ तुम अपने दिल को छू जाने वाले गीतों की वजह से लोकप्रिय बनी थी। लेकिन कहा जाता है कि फरीद साबरी और अमीन साबरी के एक मुलाकात जरूरी है सनम… वाले गाने ने इस फिल्म की सफलता में अहम भूमिका अदा की थी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com