देश के बॉर्डर पर एडवांस्ड लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च करेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (एलपीएमएस) लॉन्च करेंगे। यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे सभी लैंड पोर्ट्स के कामकाज को एक ही सिस्टम में जोड़ने के लिए बनाया गया है।

यह सिस्टम एक आधुनिक, टेक्नोलॉजी-आधारित स्मार्ट बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम होगा, जो व्यापार को आसान बनाने, कनेक्टिविटी और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने में मदद करेगा।

गृह मंत्री डावकी (मेघालय) और श्रीमंतपुर (त्रिपुरा) लैंड पोर्ट्स पर स्टेकहोल्डर्स के लिए ठहरने की नई सुविधाओं का भी उद्घाटन करेंगे।

लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च करेंगे अमित शाह

लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (एलपीएमएस) सरकारी एजेंसियों और प्राइवेट ऑपरेटर्स समेत अलग-अलग स्टेकहोल्डर्स के बीच बेहतर तालमेल बनाने में मदद करेगा, जिससे देरी कम होगी और कामकाज की क्षमता बढ़ेगी।

यह सिस्टम कार्गो और यात्रियों की प्रोसेसिंग के लिए सुरक्षित एंड-टू-एंड डिजिटल वर्कफ्लो देगा, जिसमें स्लॉट बुकिंग, पेमेंट, ट्रैकिंग और सिंगल-विंडो क्लीयरेंस जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।

गृह मंत्रालय ने कहा, ‘आइसगेट, यूलिप और मोटर व्हीकल इकोसिस्टम जैसे प्रमुख राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म के साथ पूरी तरह से जुड़े होने के कारण, एलपीएमएस बार्डर मैनेजमेंट को इंटरआपरेबल, कुशल और पारदर्शी बनाएगा।’

यह प्लेटफॉर्म लॉजिस्टिक्स और रेगुलेटरी जानकारी के सुरक्षित और रियल-टाइम आदान-प्रदान को संभव बनाता है, जिससे लैंड पोर्ट्स भी एयरपोर्ट और सीपोर्ट पर चल रहे डिजिटल सिस्टम के बराबर स्टैंडर्ड वाले हो जाते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com