भारतीय टी20आई टीम के नए कप्तान बनाए जाने के कुछ घंटों बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली मुंबई फाल्कन्स की टीम ने सूर्यकुमार यादव की टीम ट्रायम्फ्स नाइट्स को मात दी। मुंबई टी20 लीग में खेलते हुए शनिवार को अय्यर ने 36 गेंदों पर 5 चौके और 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 61 रन की मैच जिताऊ पारी खेली।
उनकी इस पारी की खूब चर्चा की जा रही है, क्योंकि शनिवार को बीसीसीआई ने दोपहर में आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे के साथ एशियन गेम्स की स्क्वॉड का एलान कर श्रेयस अय्यर को नया कप्तान नियुक्त किया। दिन में भारतीय टीम का नया कप्तान बनाए जाने के बाद शाम को अय्यर की कप्तानी में टीम ने सूर्या की टीम को 5 विकेट से धूल चटाई।
Shreyas Iyer की टीम ने सूर्या की सेना को दी करारी शिकस्त
दरअसल, मुंबई टी20 लीग (Mumbai T20 League) के 12वें मैच में 6 जून को ट्रायम्फ्स नाइट्स MNE और SoBo मुंबई फाल्कन्स की टीम का आमना-सामना हुआ, जिसमें पहले बैटिंग करते हुए ट्रायम्फ्स नाइट्स, जिसके कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं, उन्होंने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सूर्या ने 48 रन की पारी खेली। टी20आई टीम की कप्तानी छीने जाने के बाद सूर्या ने 48 रनों की पारी में 3 चौके और 4 छक्के लगाए।
148 रन के जवाब में SoBo मुंबई फाल्कन्स की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन नंबर-4 पर श्रेयस अय्यर ने 36 गेंद पर 61 रन की पारी खेली और मैच का रुख पलट दिया। अय्यर की पारी के दम पर उनकी टीम 20 गेंद और 5 विकेट बाकी रहते हुए ये मैच जीत गई।
श्रेयस अय्यर बने कप्तान, सूर्या का पटा पत्ता
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनते ही सूर्या (Suryakumar Captaincy Sacked) से कप्तानी छिन गई और साथ ही उनका टी20 टीम से पत्ता कट गया है। भारत को 2026 टी20 विश्व कप खिताब जिताने वाले सूर्या का बतौर कप्तान रिकॉर्ड शानदार रहा, लेकिन उनकी खराब फॉर्म ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया। आईपीएल 2026 में भी सूर्या का बल्ला खामोश रहा था, ऐसे में चयनकर्ताओं ने उनसे आगे बढ़ने का फैसला लिया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal