Xiaomi ने भारत में महंगा किया अपना ये दमदार टैबलेट

Xiaomi ने भारत में अपने Xiaomi Pad 8 की कीमत में चुपके से बढ़ोतरी कर दी है। इस टैबलेट को इसी साल मार्च में लॉन्च किया गया था और अब इसके सभी रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमतों में 2,000 रुपये का इजाफा देखने को मिला है। Xiaomi Pad 8 क्वालकॉम के Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर पर रन करता है और इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 11.2-इंच का 3.2K रेजोल्यूशन डिस्प्ले दिया गया है। ये देश में दो रैम और स्टोरेज ऑप्शन्स में उपलब्ध है और इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 9,200mAh की बैटरी मिलती है। फोटोग्राफी के लिए Xiaomi Pad 8 में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है।

भारत में Xiaomi Pad 8 की नई कीमतें
कीमतों में हुए इस नए बदलाव के बाद, Xiaomi Pad 8 का 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल अब 35,999 रुपये में उपलब्ध है, जो कि इसके लॉन्चिंग प्राइस यानी 33,999 रुपये से 2,000 रुपये ज्यादा है। वहीं, इसका टॉप-एंड 12GB + 256GB मॉडल अब 38,999 रुपये की कीमत पर मिलेगा, जो पहले 36,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। अगर आप इस वेरिएंट को ‘Xiaomi Focus Pen Pro’ स्टाइलस के साथ बंडल में खरीदते हैं, तो अब इसके लिए 41,999 रुपये की जगह 43,999 रुपये चुकाने होंगे।

इसी तरह, एंटी-ग्लेयर फीचर्स वाले Xiaomi Pad 8 के ‘Nano Texture’ डिस्प्ले वेरिएंट (12GB रैम + 256GB स्टोरेज) की कीमत अब बढ़कर 40,999 रुपये हो गई है, जो पहले 38,999 रुपये थी। यही नैनो टेक्सचर मॉडल अगर Xiaomi Focus Pen Pro बंडल के साथ लिया जाए, तो इसकी कीमत 43,999 रुपये से बढ़कर अब 45,999 रुपये हो गई है।

ये बदली हुई कीमतें अब शाओमी इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर दिखने लगी हैं। माना जा रहा है कि कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत और ग्लोबल लेवल पर चिप्स की किल्लत की वजह से कीमतों में ये बदलाव किया गया है। पिछले महीने OnePlus, Poco और Lava जैसी कंपनियों ने भी भारत में अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन्स के दाम बढ़ाए थे।

Xiaomi Pad 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi Pad 8 कंपनी के नए ‘Xiaomi HyperOS 3’ पर चलता है। इसमें 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 11.2-इंच का 3.2K डिस्प्ले दिया गया है। इसके स्टैंडर्ड मॉडल में नॉर्मल ग्लॉसी स्क्रीन मिलती है, जबकि इसके Nano Texture वर्जन में एंटी-ग्लेयर और एंटी-रिफ्लेक्टिव फीचर्स मिलते हैं।

परफॉर्मेंस के लिए Xiaomi Pad 8 में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ Adreno 825 GPU दिया गया है। इसमें 12GB तक की LPDDR5T रैम और 256GB तक की UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 13-मेगापिक्सल का बैक कैमरा और सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट शूटर दिया गया है। ऑडियो के लिए इसमें Dolby Atmos और Hi-Res सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर सेटअप मिलता है।

पावर बैकअप के लिए Xiaomi Pad 8 में 9,200mAh की बड़ी बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ये टैबलेट ‘Xiaomi Focus Pen Pro’ स्टाइलस इनपुट को सपोर्ट करता है और इसे लैपटॉप जैसा एक्सपीरियंस पाने के लिए कीबोर्ड एक्सेसरीज के साथ भी पेयर कनेक्ट किया जा सकता है। इस स्टाइलस में 16,000 से ज्यादा लेवल्स की प्रेशर सेंसिटिविटी मिलती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com