वरुण धवन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के साथ बड़े पर्दे पर जबरदस्त वापसी कर रहे हैं, जो 5 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) के बाद यह इस साल धवन की दूसरी फिल्म होगी और भारत में हिंदी फिल्मों के शौकीनों के बीच इसे लेकर पहले से ही काफी चर्चा है।
डेविड धवन की आखिरी फिल्म
डेविड धवन (David Dhawan) के निर्देशन में बनी यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि कहा जा रहा है कि यह अनुभवी निर्देशक का आखिरी प्रोजेक्ट होगा, जिससे दर्शकों में इसे लेकर और भी ज्यादा उत्सुकता है। यह फिल्म वरुण धवन (Varun Dhawan) और उनके पिता के बीच चौथी बार का सहयोग है; इससे पहले वे ‘मैं तेरा हीरो’, ‘जुड़वा 2’, और ‘कुली नंबर 1’ जैसी सफल फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
‘है जवानी तो इश्क होना’ पर दर्शकों का रिव्यू
डेविड धवन के निर्देशन और वरुण धवन की स्टार पावर के मेल ने फिल्म की रिलीज से पहले ही काफी चर्चा पैदा कर दी थी। वहीं अब दर्शकों ने भी फिल्म पर अपनी राय शेयर कर दी है। आइए जानते हैं Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai पर दर्शकों के रिव्यू-
दर्शकों ने फिल्म देखने के बाद अपनी राय एक्स पर शेयर की है। एक ने लिखा, ‘पैसा वसूल’ एंटरटेनर, फुल ऑन बॉलीवुड एंटरटेनर बिल्कुल वैसी जैसा प्रॉमिस किया गया था। रोमांस, हंसी, कंफ्यूजन और अनलिमिटेड फन’।
एक ने लिखा, ‘सिर्फ डेविड धवन ने ही पर्दे की पीछे अच्छा काम किया है’। एक ने लिखा, ‘क्रेजी एंटरटेनर’। एक यूजर ने पोस्ट किया, ‘है डेविड तो मस्ती होना है’। एक ने लिखा, ‘डेविड धवन ने बिल्कुल वही परोसा है जो ऑडियंस ने अपेक्षा की थी- ड्रामा , रोमांस, कंफ्यूज और पागलपन। पहला हाफ कैरेक्टर की सिचुएशन दिखाता है और दूसरा पूरी तरह वाइल्ड है’।
‘है जवानी तो इश्क होना है’ के बारे में
है जवानी तो इश्क होना है को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इसमें वरुण धवन, पूजा हेगड़े (Pooja Hegde), मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने लीड रोल प्ले किया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal