अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम और फैंस को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के दिग्गज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।
आखिरी बार किंग कोहली आईपीएल 2026 फाइनल मैच में जीटी के खिलाफ खेलते नजर आए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि उन्हें इसी दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई हैं।
IND vs AFG ODI: Virat Kohli वनडे सीरीज से बाहर
आईपीएल 2026 में आरसीबी की टीम की तरफ से खेलते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला जमकर गरजा था। उन्होंने पूरे सीजन 16 मैच खेलते हुए 675 रन बनाए थे, जिसमें उनके बल्ले से 1 शतक निकला था। आरसीबी बनाम जीटी के बीच फाइनल मैच में भी विराट कोहली के बल्ले से मैच जिताऊ 75 रन की नाबाद पारी निकली थी, जिसने आरसीबी को लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जिताने में मदद की थी।
आरसीबी के चैंपियन बनने के बाद हर किसी की नजरें विराट कोहली (IND vs AFG ODI 2026) के अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने पर बनी हुई थी, लेकिन अब किंग कोहली के हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।
बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 13 जून से होना है। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को एकमात्र टेस्ट खेलना है, जो 6 जून से 10 जून तक खेला जाएगा।
IND vs AFG: वनडे सीरीज का शेड्यूल
भारत बनाम अफगानिस्तान पहला वनडे – 13 जून 2026 – धर्मशाला – दोपहर 1:30 बजे
भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरा वनडे – 17 जून 2026 – लखनऊ – दोपहर – 1:30 बजे
भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा वनडे – 20 जून 2026 – चेन्नई – दोपहर – 1:30 बजे।
Ind vs Afg ODI: भारतीय टीम इस प्रकार
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन, कुलदीप, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, हार्दिक पांड्या
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal