हमारे देश में ज्यादातर लोग खुद का बिजनेस करना चाहते हैं। बिजनेस शुरू करने से पहले लोग इन्वेस्टमेंट और कमाई वाले बिजनेस आइडिया के बारे में जानना चाहते हैं। आपको चार कमाल की योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कम बजट में शुरू की जा सकती हैं और इससे आपको अच्छा रिटर्न भी देखने को मिलेगा। आइए 4 कमाल के बिजनेस प्लान के बारे में जान लेते हैं।
क्लाउड किचन
क्लाउड किचन ऐसा रेस्टोरेंट है, जिसे आप घर से भी शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको महंगे फर्नीचर और बैठने के लिए स्पेस बनाने की जरूरत नहीं होती। आप ई-कॉमर्स के जरिए अपना प्रोडक्ट बेच सकते हैं। इसके लिए आपको FSSAI का लायसेंस लेना होगा और फिर ऑनलाइन डिलीवरी पर फोकस करना है। शुरुआत में आप आसानी से बनने वाले शुद्ध और स्वादिष्ट खाने का मेन्यू बनाएं और बेचना शुरू करें। क्लाउड किचन की शुरुआत ₹2 लाख के बजट से भी की जा सकती है।
बेकरी शॉप
‘होम-बेकरी’ या टेक-अवे आउटलेट जैसे बिजनेस की शुरुआत अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए भी आपको FSSAI का लायसेंस लेना होगा। आप घर पर कॉमर्शियल स्पेस से बेकरी शॉप की शुरुआत कर सकते हैं। इसके लिए कमर्शियल ओवन, प्लैनेटरी मिक्सर साथ ही बेकिंग ट्रे, मोल्ड और कुछ जरूरी बर्तन खरीदने होंगे। इसमें ₹1 लाख तक का खर्च आ सकता है। वहीं लायसेंस और रजिस्ट्रेशन की बात करें तो करीब 20 हजार खर्च करने पड़ सकते हैं। आप ₹50 हजार के रॉ मैटेरियल से भी शुरुआत कर सकते हैं। इस तरह से ₹2 लाख के बजट से खुद की मिनी बेकरी शॉप शुरू हो सकती है।
ऑर्गेनिक सब्जियों की दुकान
आज के समय में ज्यादातर लोग अपनी हेल्थ को लेकर सीरियस हुए हैं, और अपनी डाइट में खास ध्यान दे रहे हैं। इस तरह से ऑर्गेनिक फूड की डिमांड बढ़ी है। अगर आप जैविक तरीके से उगाए गए फल-सब्जियों की शॉप खोलते हैं तो इससे अच्छी कमाई हो सकती है। इसके लिए आपको गांव में ऐसे किसानों को ढूंढना होगा जो पूरी तरह से ऑर्गेनिक फार्मिंग करते हैं। आप 1 लाख से भी ऑर्गेनिक सब्जियों के दुकान की शुरुआत कर सकते हैं।
गोट फार्मिंग
Goat Farming यानि बकरी पालन का बिजनेस एक अच्छा ऑपशन है। बकरी पालकर मीट और दूध बेचकर कमाई होती है। बकरियां साल में 4 बच्चे तक दे सकती हैं जिसकी वजह से इनकी संख्या भी तेजी से बढ़ती है। आप 10 बकरी और 2 बकरों से शुरुआत कर सकते हैं। 12 पशु आपको ₹50-80 हजार में मिल जाएंगे। इनके रखरखाव और खान-पान में शुरुआती खर्च ₹1 लाख आ सकता है। पालने के 6 महीने बाद से आपकी कमाई शुरू हो जाएगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal