फिल्म केजीएफ फ्रेंचाइजी के रॉकी भाई बनकर फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाले अभिनेता यश (Yash) को भला कौन नहीं जानता। मौजूदा समय में अपनी अपमकिंग मूवीज रामायण और टॉक्सिक (Toxic) को लेकर उनका नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।
इस बीच खबर सामने आ रही है कि 4000 करोड़ के बजट में बनने वाली माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण (Ramayana) में रावण का किरदार निभाने के लिए यश ने हामी क्यों भरी। आइए जानते हैं कि इसकी पीछे की आखिरकार वजह क्या थी।
रामायण में रावण क्यों बने यश?
कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जिनसे जुड़ना कलाकारों के लिए जरूरी हो जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ अभिनेता यश के साथ, जिन्होंने रामायण में न केवल रावण का रोल करने के लिए हां कहां, बल्कि बतौर सहनिर्माता भी जुड़े। इस फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) यश के फिल्म से जुड़ने को लेकर कहते हैं-
इस प्रोजेक्ट पर भरोसा करके मेरे भव्य विजन को आकार दिया है। यश की खासियत केवल यह नहीं है कि वह एक कमाल के अभिनेता हैं, बल्कि जब इस प्रोजेक्ट की महत्वाकांक्षा और इसे बनाने को लेकर मेरे सपने के बारे में जाना, तो वह इससे जुड़े। उन्होंने मुझसे कहा कि नमित, अगर हम यह करने जा रहे हैं, तो हमें इसे मिलकर करना होगा और इसे दुनिया के सामने सबसे बेहतरीन तरीके से पेश करना चाहिए।
यह बात मेरे लिए बहुत मायने रखती है, क्योंकि जब उनके कद का कोई व्यक्ति सिर्फ अभिनेता के रूप में नहीं, बल्कि एक निर्माता के तौर पर पूरी ताकत और समर्थन देता है, तो उससे फर्क पड़ता है। हम जो करने की कोशिश कर रहे हैं, वह भारत की ओर से दुनिया के लिए कुछ ऐसा है, जो पहले कभी नहीं किया गया है। नमित ने कहा कि देखा जाए तो इसे तीन पार्ट में बनना चाहिए था, लेकिन इसे दो पार्ट में बनाया है, जो करना कठिन रहा।
कब रिलीज होगी रामायण
रणबीर कपूर स्टारर रामायण का डायरेक्शन नितेश तिवारी ने किया है, जो इससे पहले दंगल और छिछोरे जैसी शानदार मूवीज बना चुके हैं। गौर करें रामायण की रिलीज डेट की तरफ तो ये फिल्म दो भागों में आएगी, जिसके आधार पर रामायण का पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal