IPL 2026 Final मैच हारने के बाद टूटे Shubman Gill; बताया कहां हुई चूक

हार का सामना करना पड़ा। जीटी की टीम ने फाइनल में टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए 156 रन का टारगेट आरसीबी को दिया था। आरसीबी ने यह टारगेट 18 ओवर में चेज कर दिया। 

विराट कोहली के बल्ले से विनिंग छक्का निकला और उन्होंने 42 गेंदों पर 75 रन की नाबाद पारी खेलकर आरसीबी को लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जिताया। 

वहीं, गुजरात टाइटंस को अपने घर में हार मिली और इस तरह उनका आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। फाइनल में आरसीबी के हाथों मिली हार के बाद जीटी के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश नजर आए। 

फाइनल में GT की हार के बाद Shubman Gill निराश

दरअसल, आईपीएल 2026 फाइनल मैच में मिली हार के बाद कप्तान शुभमन गिल (GT Skipper Shubman Gill)से जब पूछा गया कि कितना स्कोर जीत के लिए काफी होता, तो उन्होंने कहा, मुझे लगता है अगर हम 180-190 के करीब पहुंच जाते तो अच्छा मैच होता।

उनसे जब अहमदाबाद की पिच को लेकर पूछा गया कि क्या पिच स्लो थी तो इस पर गिल ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो उतनी नहीं थी। हां, थोड़ी-बहुत जरूर थी। हमने देखा है कि जब भी हम खेलते हैं, पहले 3-4 ओवर में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मूवमेंट मिलती है। हमने शुरुआत में 2 विकेट जल्दी गंवा दिए और फिर मिडिल ओवर्स में मोमेंटम खो बैठे; हम लय ही नहीं पकड़ पाए, लेकिन हमें पता था कि हम फाइनल खेल रहे हैं। 150-160 पर भी अगर पावरप्ले में 2 विकेट जल्दी निकाल लेते तो हम गेम में बने रहते।

पहले बैटिंग करते हुए 155 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद गुजरात टाइटंस की ओर से राशिद खान ही दो विकेट ले पाए। उनके अलावा मोहम्मद सिराज, अरशद खान और कगिसो रबाडा को 1-1 सफलता मिली। ऐसे में जब उनसे पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान चेज में उनके बॉलर्स के जल्दी विकेट न ले पाने वाले सवाल पर उन्होंने कहा,

“हां, मुझे लगता है पावरप्ले में 15-20 रन ज्यादा दे दिए। अगर हम उन्हें 50-55 रन तक रोक लेते तो हमारे पास अब भी मौका था, लेकिन पावरप्ले में वो हमसे थोड़ा आगे निकल गए।”

गुजरात के कप्तान गिल ने इस सीजन टीम के सुधार पर कहा, 

मुझे लगता है हम टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन बॉलिंग साइड्स में से एक थे। पहले दो मैच हारने के बाद जिस तरह से हमने वापसी की। पहले दो मैच हारने के बाद हमने टूर्नामेंट में जिस तरह वापसी की, जिस तरह हम बात करते रहे, खुद को पुश करते रहे, अलग-अलग चीजों में खुद को चैलेंज करते रहे और उन 5 परसेंट फैक्टर्स पर काम करते रहे। हम फिनिश लाइन पार नहीं कर पाए, लेकिन हमेशा कुछ चीजें होती हैं जिनमें सुधार किया जा सकता है और अगर हम ट्रॉफी जीत भी जाते, तब भी ग्रुप के तौर पर हमें लगता कि कुछ चीजों पर हमें काम करने की जरूरत है।

-शुभमन गिल

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com