भारतीय पर्वतारोही श्रद्धा गुप्ता ने पृथ्वी के सबसे ऊंचे शिखर माउंट एवरेस्ट (8,848 मीटर) पर विजय पताका लहराया है। श्रद्धा के पर्वतारोहण करियर में यह अब तक की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने दुबई में शौकिया पर्वतारोहण से लेकर दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत के शिखर तक का सफर महज तीन वर्षों में पूरा किया है।
इससे पहले श्रद्धा 26 सितंबर, 2025 को दुनिया के आठवें सबसे ऊंचे पर्वत माउंट मनास्लू (8,163 मीटर) के शिखर पर पहुंच चुकी है। श्रद्धा अफ्रीका में माउंट किलिमंजारो (5,895 मीटर), यूरोप में माउंट एल्ब्रस (5,642 मीटर) और दक्षिण अमेरिका में एकानकागुआ (6,961 मीटर) पर भी चढ़ाई कर चुकी है।
श्रद्धा दुबई की निवासी हैं और सिंगापुर स्थित वित्तीय संस्थान डीबीएस बैंक में पश्चिम एशिया की कारपोरेट बिजनेस की प्रमुख हैं। उन्होंने सिंगापुर के राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी करने के बाद 2006 में सिंगापुर के डीबीएस बैंक में करियर शुरू किया था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal