अगले हफ्ते इन शेयरों में 155 रुपये तक का डिविडेंड पाने का आया मौका, ये रही कंपनियों की लिस्ट

भारतीय शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए अगला हफ्ता बेहद कमाई भरा होने वाला है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी एएमसी (HDFC AMC) और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसी देश की कई दिग्गज कंपनियां अपने निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा देने जा रही हैं। अगर आप भी इन कंपनियों के शेयरहोल्डर हैं, तो आपके बैंक खाते में जल्द ही डिविडेंड का पैसा क्रेडिट होने वाला है। आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनी कितना डिविडेंड दे रही है और इसकी महत्वपूर्ण तारीखें (Ex-Date/Record Date) क्या हैं?

कौन-कौन सी कंपनियां दे रही हैं डिविडेंड?
महीने की शुरुआत धमाकेदार होने जा रही है। केमिकल सेक्टर की दिग्गज कंपनी एपिक्राल (Epigral Dividend) 1 जून को अपने ₹5 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड के लिए एक्स-डेट पर ट्रेड करेगी। इसी दिन कमर्शियल व्हीकल बनाने वाली बड़ी कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland Share) भी ₹2.50 रुपये के अपने अंतरिम डिविडेंड के लिए फोकस में रहेगी।

इसके अलावा, मिड-कैप सेगमेंट की कंपनी फोसेको इंडिया (Foseco India Ltd) ने भी अपने निवेशकों के लिए ₹25 प्रति शेयर के बंपर फाइनल डिविडेंड का एलान किया है, जो इस हफ्ते के सबसे मजबूत पेआउट्स में से एक है।

3 और 4 जून को किन कंपनियों पर डिविडेंड की एक्स-डेट?
3 जून को बाजार में कई कंपनियों के कॉर्पोरेट एक्शन देखने को मिलेंगे। एफएमसीजी (FMCG) सेक्टर की दिग्गज कंपनी कोलगेट पामोलिव (इंडिया) (Colgate Palmolive India) ₹24 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने जा रही है। यह इस हफ्ते घोषित किए गए सबसे बड़े पेआउट्स में से एक है।

इसी दिन मोनार्क सर्वेयर्स एंड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स ₹1.60 प्रति शेयर और नवनीत एजुकेशन ₹1.50 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने के लिए तैयार हैं। वहीं, अगले दिन यानी 4 जून को एग्रोकेमिकल कंपनी रैलीस इंडिया (Rallis India Dividend) के ₹3 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की एक्स-डेट तय की गई है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज कितना डिविडेंड दे रही?
देश की सबसे वैल्युएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने अपने शेयरधारकों के लिए ₹6 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की घोषणा की है। रिलायंस के निवेशकों के लिए 5 जून, शुक्रवार को सबसे अहम Record Date तय की गई है। इस दिन कंपनी तय करेगी कि कौन से शेयरधारक इस डिविडेंड को पाने के हकदार हैं।

5 जून हफ्ते के आखिर दिन किन कंपनियों में डिविडेंड?
5 जून का दिन निवेशकों के लिए सबसे बड़ा डिविडेंड डे साबित होने वाला है। सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के शेयर इस दिन ₹8.50 प्रति शेयर के पेआउट के लिए एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।

फार्मा सेक्टर की बात करें तो दिग्गज कंपनी सिप्ला (Cipla share) ने ₹13 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का एलान किया है, जिसकी ट्रेडिंग भी शुक्रवार, 5 जून को होगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com