Xiaomi इंडियन मार्केट में 4 जून को बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाला है। कंपनी इस दौरान अपने नए Xiaomi 17T स्मार्टफोन को पेश करने वाली है। इसी के साथ Xiaomi TV FX Mini LED सीरीज भी पेश करेगा। लॉन्च से पहले ही कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस नई टीवी सीरीज की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जिससे इसके कई खास फीचर्स रिवील हो गए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi TV FX Mini LED सीरीज को प्रीमियम होम एंटरटेनमेंट सेगमेंट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि ये नई टीवी सीरीज Full-Array Mini LED टेक्नोलॉजी का यूज करेगी, जिससे यूजर्स को बेहतर पिक्चर क्वालिटी और शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देखने को मिल सकता है।
Mini LED टेक्नोलॉजी बनाएगी सबसे खास
कंपनी का कहना है कि टीवी में इंडिपेंडेंटली कंट्रोल्ड डिमिंग जोन दिए जाएंगे। इससे स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों में ब्राइटनेस और डार्कनेस को ज्यादा बेहतर तरीके से कंट्रोल किया जा सकेगा। इसकी मदद से बेहतर कॉन्ट्रास्ट, डीप ब्लैक लेवल और ज्यादा डिटेल्ड इमेज क्वालिटी मिलेगी।
Quantum Dot टेक्नोलॉजी भी
Xiaomi ने कन्फर्म किया है कि नई टीवी सीरीज में Quantum Dot टेक्नोलॉजी मिलेगी। यह तकनीक ज्यादा कलर रेंज और ज्यादा नैचुरल कलर रिप्रोडक्शन ऑफर करती है। कंपनी के मुताबिक टीवी ज्यादा लाइट वाले रूम में भी बेहतर विजिबिलिटी और कलर परफॉर्मेंस बनाए रखेगा।
गेमिंग में भी आएगा डबल मजा
टीजर पोस्ट से ये भी संकेत मिले हैं कि Xiaomi TV FX Mini LED सीरीज में स्मूद मोशन हैंडलिंग और लो इनपुट लैटेंसी जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद। इसका मतलब है कि गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स और स्पोर्ट्स कंटेंट देखने वालों को बेहतर और ज्यादा रिस्पॉन्सिव एक्सपीरियंस मिलने वाला है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal