दिल्ली: भोजन की नली में फंसे कांच के टुकड़े को डाॅक्टरों ने निकाला

दिल्ली के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने 40 वर्षीय मरीज की भोजन की नली (इसोफेगस) में फंसे 2 गुणा 1 सेंटीमीटर आकार के नुकीले कांच के टुकड़े को सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचाई। मरीज पिछले 15 दिनों से खाना निगलने के दौरान दर्द की शिकायत से परेशान था।

जांच में पता चला कि भोजन नली में कांच का टुकड़ा फंसा हुआ है। इसके बाद अस्पताल के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी एवं हेपेटोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अपूर्व पांडे और जनरल सर्जरी विभाग के निदेशक डॉ. संजीव चोपड़ा की टीम ने आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक की मदद से बिना किसी अतिरिक्त चोट या जटिलता के इसे सुरक्षित रूप से बाहर निकाल दिया।

डॉक्टरों ने बताया कि भोजन नली में फंसी नुकीली वस्तु गंभीर खतरा बन सकती है और शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उपचार के बाद मरीज को निगरानी में रखा गया और स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com