इंफीनिक्स ने अपना एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Infinix HOT 70 के नाम से पेश किया है, जो पिछले साल के HOT 60 मॉडल का अपग्रेडेड मॉडल बताया जा रहा है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में दमदार प्रोसेसर और 6GB / 8GB LPDDR4X RAM के साथ 128GB / 256GB UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शन मिल रहा है।
हालांकि कंपनी ने अभी ये फोन इंडोनेशिया में लॉन्च किया है। फोन में सबसे खास Dynamic Shine Design भी मिल रहा है जो इसे एक एस्थेटिक लुक दे रहा है, जिसमें इंडस्ट्री में पहली बार 12 अलग-अलग कलर ऑप्शन दिए गए हैं। Colorful, Versatile, Fun के कॉन्सेप्ट पर बेस्ड HOT 70 आकर्षक विज़ुअल फिनिश ऑफर करता है। चलिए फोन के सभी फीचर्स विस्तार से जानते हैं…
Infinix HOT 70 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.78-इंच HD+ LCD स्क्रीन मिल रहा है जिसके साथ 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 700 निट्स तक की ब्राइटनेस मिल रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें Octa Core MediaTek Helio G100 Ultimate 6nm प्रोसेसर के साथ Arm Mali-G57 MC2 मिल रहा है।
Infinix HOT 70 के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा है जहां f/1.85 अपर्चर, डुअल LED फ्लैश, 2K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिल रहा है। सामने की तरफ सेल्फी के लिए फोम में 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। फोम में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, IR ब्लास्टर, धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा के लिए IP65 रेटिंग मिल रही है।
इसके अलावा फोन में 6000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में 6GB / 8GB LPDDR4X RAM के साथ 128GB / 256GB UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शन मिल रहा है।
Infinix HOT 70 की कीमत
कीमत की बात करें तो Infinix HOT 70 के 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 2,199,000 IDR यानी लगभग 11,785 रुपये है, जबकि इसके 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 3,199,000 RP यानी लगभग 17,550 रुपये और टॉप-एंड 6GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 3,399,000 यानी लगभग 18,250 रुपये है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal