राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने (RSSB) की ओर से कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मई से स्टार्ट हो गई है जो 23 जून तक जारी रहेगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। ऑफलाइन या अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 3951 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के लिए 300 पद, बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के लिए 3415 पद आरक्षित हैं। इसके अलावा संस्कृत शिक्षा विभाग के अंतर्गत वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 22 पदों पर और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 214 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
भर्ती के लिए पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार बीई/ एमई/ एमटेक/ ग्रेजुएशन एवं ‘A’ LEVEL / PGDCA/ संबंधित क्षेत्र में डिग्री प्राप्त की हो। इसके अलावा 1 जनवरी 2027 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले युवाओं को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी। पात्रता से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑनलाइन पोर्टल rssb.rajasthan.gov.in पर रिक्रूटमेंट एडवर्टीजमेंट पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें अथवा SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉग इन करने के उपरांत सिटीजन एप्स G2C पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन करके किया जा सकता है। आवेदन के लिए पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
कितना लगेगा शुल्क
इस भर्ती में भाग लेने के लिए सामान्य वर्ग एवं अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क जमा करना होगा। राजस्थान राज्य के ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस/ एससी/ एसटी/ दिव्यांग वर्ग को फीस के रूप में 400 रुपये जमा करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal