लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने एलएसजी को 7 विकेट से हराकर अपने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा। श्रेयस अय्यर ने नाबाद 101 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई, जबकि लखनऊ की टीम को सीजन की 10वीं हार झेलनी पड़ी, लेकिन मैच के दौरान एक ऐसी घटना देखने को मिली, जिसने सबका ध्यान खींचा।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में कुछ फैंस चीयरलीडर्स के साथ बदतमीजी करते नजर आए, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया और उन फैंस के खिलाफ कार्रवाई की।
IPL चीयरलीडर्स से बदतमीजी करना फैंस को पड़ा भारी
दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि कुछ फैंस पर चीयरलीडर्स के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगा। हालात बिगड़ते देख पुलिस को बीच में आना पड़ा। वीडियो में दिखा कि पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आई और उन फैंस के खिलाफ कार्रवाई की। एक महिला पुलिसकर्मी भी फैंस से बातचीत करती नजर आई। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इतना ही नहीं, एक दूसरा वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें स्टेडियम में मैच के दौरान चीयरलीडर्स के डांस करते समय एक फैन अचानक उठकर उनके साथ डांस करने लगा। फैन को इस तरह से डांस करते देख वहां मौजूद लोग जोर-जोर से चियर करने लगते हैं और स्टेडियम तालियों और हंसी के ठहाके से गूंज उठता है। ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @mediaa.culture.in नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal