PBKS vs RCB: विराट कोहली ने छक्के के साथ रचा इतिहास

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बैटर विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में सिक्स जड़ते ही इतिहास रच दिया। किंग कोहली आईपीएल के इतिहास में बतौर ओपनर किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए 5500 रन बनाने वाले पहले बैटर बन गए हैं। आज तक आईपीएल में किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए किसी भी बल्लेबाज ने ये कारनामा नहीं किया है।

पंजाब के खिलाफ मैच से पहले कोहली को 7 रन की दरकार की थी और उन्होंने मैच में अमानतुल्लाह उमरजई की गेंद पर सिक्स लगाकर ये मुकाम हासिल किया। ओवरऑल कोहली से पहले बतौर ओपनर आईपीएल में शिखर धवन और डेविड वॉर्नर ने 5500 रन बनाए हैं, लेकिन उन्होंने ये कारनामा अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए किया।

बतौर कप्तान अय्यर खेल रहे अपना 100वां IPL मैच
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर अपना 100वां आईपीएल मैच खेल रहे हैं। पंजाब की टीम ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। हरप्रीत बरार और लॉकी फर्ग्यूसन को टीम में मौका मिला है। वहीं, आरसीबी की टीम के कप्तान रजत पाटीदार की गैरमौजूदगी में जितेश शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है। आरसीबी की टीम में सुयश शर्मा और रोमारियो शेफर्ड को टीम में शामिल किया गया है।

कोहली ने आईपीएल 2026 में अपने 500 रन भी पूरे किए
IPL 2011 में 557 रन।
IPL 2013 में 634 रन।
IPL 2015 में 505 रन।
IPL 2016 में 973 रन।
IPL 2018 में 530 रन।
IPL 2023 में 639 रन।
IPL 2024 में 741 रन।
IPL 2025 में 657 रन।
IPL 2026 में 500* रन।

आईपीएल के किसी के सीजन में 500 और उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली ने डेविड वॉर्नर और केएल राहुल को पछाड़ दिया है। कोहली ने 9 बार आईपीएल के किसी सीजन में 500 और उससे ज्यादा रन बनाए, जबकि डेविड और केएल राहुल ने 7-7 बार ऐसा किया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com