सरहद पार ‘हमजा’ का कब्जा, Netflix पर आते ही पाकिस्तान में Dhurandhar 2 बनी नंबर-1

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) विवाद के चलते खाड़ी देशों में रिलीज नहीं की गई। पाकिस्तान में भी फिल्म को बैन कर दिया गया था। हालांकि, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आते ही धुरंधर 2 उन देशों में भी पहुंची, जहां यह बैन थी।

धुरंधर 2 को हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज कर दिया गया है। एक सोशल मीडिया क्रिएटर के मुताबिर, पाकिस्तान में फिल्म आते ही, नेटफ्लिक्स का सर्वर ही क्रैश हो गया था। अब यह फिल्म पड़ोसी देश में ट्रेंड कर रही है।

पाकिस्तान में नंबर-1 बनी धुरंधर 2
पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी ने पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि फिल्म नेटफ्लिक्स पाकिस्तान पर आते ही सर्वर क्रैश हो गया। पाकिस्तानी लोग फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उन्होंने एक और नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वह दावा कर रहे हैं कि फिल्म 24 घंटे में ही नेटफ्लिक्स पाकिस्तान पर नंबर 1 स्पॉट पर ट्रेंड कर रही है।

क्रिएटर का कहना है कि अभी कोई भी फिल्म ऐसा नहीं कर पाई। किसी भी फिल्म ने 24 घंटे के अंदर नंबर-1 स्थान पर जगह नहीं बनाई। यूजर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “पाकिस्तान में धुरंधर मूवी नंबर 1 ट्रेंडिंग पर आ गई। पाकिस्तान में धुरंधर ने धूम मचा दी है। ये क्या कर दिया आदित्य धर ने पाकिस्तान में।”

भारत में किस ओटीटी पर आएगी धुरंधर 2?
धुरंधर 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आ गई है, लेकिन सिर्फ विदेशों में। यह फिल्म भारत में नेटफ्लिक्स पर रिलीज नहीं होगी। साढ़े तीन घंटे की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर आ रही है। उम्मीद है कि फिल्म IPL खत्म होने के बाद ओटीटी पर दस्तक देगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com