श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंदिर में शृंगार झांकी के दर्शन किए। इस दौरान उनका मंदिर परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। दर्शन के बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा भी की।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार सुबह नाथद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीनाथजी मंदिर में प्रभु श्रीनाथजी की शृंगार झांकी के दर्शन किए।
दर्शन के बाद मंदिर परंपरा के अनुसार मंदिर मंडल की ओर से अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने केंद्रीय मंत्री का उपरना और रजाई ओढ़ाकर स्वागत किया तथा श्रीनाथजी का प्रसाद भेंट किया।
इस दौरान तिलकायत के निजी सलाहकार अंजन शाह, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, मुख्य निष्पादन अधिकारी जितेंद्र पांडे, राजसमंद जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा, एसपी हेमंत कलाल, डीएसपी शिप्रा राजावत, सीईओ, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी और सेवादार मौजूद रहे।
दर्शनों के बाद केंद्रीय मंत्री स्थानीय मोती महल पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने कुछ देर कार्यकर्ताओं से चर्चा की और इसके बाद आगे के कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal