भारत के पूर्व कप्तान का बड़ा दावा; बुमराह की तारीफ में पढ़े कसीदे

मुंबई इंडियंस और उसके कप्तान हार्दिक पांड्या के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई टीम के कई खिलाड़ी पांड्या के खिलाफ खड़े हैं। इस बीच भारत के पूर्व कप्तान कृष्णामचारी श्रीकांत ने पांड्या को लेकर बड़ी बात कही है। उनका मानना है कि जब पांड्या नहीं होते तो मुंबई के खिलाड़ी काफी खुश नजर आते हैं।

मुंबई ने गुरुवार को धर्मशाला में खेले गए मैच में पंजाब किंग्स को मात दी। हालांकि, मुंबई पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है, लेकिन उसने पंजाब के गणित को बिगाड़ दिया है। इस मैच में हार्दिक पांड्या नहीं थे। वह बीते तीन मैचों से बाहर हैं और इसका कारण चोट बताई गई है।

दिखा बदलाव

सूर्यकुमार यादव भी इस मैच में नहीं खेले थे। उनकी जगह जसप्रीत बुमराह ने मुंबई की कप्तानी की थी। श्रीकांत ने मुंबई के इस फैसले की तारीफ की है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “ये अच्छा कॉल था। बुमराह को कप्तान बनाना अच्छा मूव था।”

श्रीकांत ने कहा कि जब से पांड्या टीम के साथ नहीं हैं तब से टीम में बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने कहा, “निश्चित तौर पर कुछ बात है। टीम का मूड इस समय थोड़ा हल्का है। टीम अचानक से पहले से ज्यादा एक लगने लगी है।”

मुंबई के हुए खराब हाल

कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये बताया गया है कि मुंबई की टीम में पांड्या के कप्तान बनाए जाने का विरोध हो रहा है। पांड्या ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई से ही की थी, लेकिन साल 2022 में वह गुजरात टाइटंस चले गए थे। 2024 में वह वापस मुंबई आए। तब उन्हें रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया गया। इसी बात को लेकर पांड्या का विरोध रहा है क्योंकि कई सीनियर खिलाड़ियों का मानना है कि रोहित को अगर कप्तानी से हटाया जाना था तो उनके बाद सूर्यकुमार या जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाना चाहिए था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com