Flipkart पर पिछले कुछ दिनों से ‘Flipkart SASA LELE Sale’ सेल चल रही है जो इस महीने 9 मई से शुरू हुई थी। सेल के दौरान न सिर्फ महंगे स्मार्टफोन सस्ते में मिल रहे हैं बल्कि बजट और मिड रेंज डिवाइस भी काफी कम कीमत पर मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी लगभग 11 हजार रुपये से कम में एक नया 5G फोन लेने की सोच रहे हैं, तो Samsung की तरफ से आने वाला Samsung Galaxy F06 5G आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
फोन पर फ्लैट डिस्काउंट तो मिल ही रहा है, इसके साथ खास बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जिसके बाद इस फोन कीमत सिर्फ 10,924 रुपये रह जाती है। डिवाइस में कई शानदार फीचर्स हैं, जैसे 50MP कैमरा के साथ 5000 mAh की बड़ी बैटरी भी मिल रही है। चलिए इस डील के बारे में विस्तार से जानते हैं…
Samsung Galaxy F06 5G पर डिस्काउंट ऑफर
Samsung के इस फोन की कीमत ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर वैसे तो 13,999 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट की सेल के दौरान आप इस फोन को मात्र 11,499 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि बैंक ऑफर के साथ तो इस फोन की कीमत और कम हो जाती है।
फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ इस फोन पर 575 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद फोन की कीमत सिर्फ 10,924 रुपये रह जाती है। इसके अलावा फोन पर खास एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है जहां आप अपने पुराने फोन को देकर बदले में 9,400 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू ले सकते हैं जो इस डील को और भी जबरदस्त बना देता है।
Samsung Galaxy F06 5G के खास फीचर्स
सैमसंग का Galaxy F06 5G एक बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है, जिसे फरवरी 2025 में पेश किया गया था। इस फोन में 6.7-इंच का 90Hz PLS LCD डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 50MP का रियर कैमरा और MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिल रहा है।
डिवाइस में 5000mAh की बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में Android 15 मिल रहा है और 4GB या 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज का ऑप्शन भी मिल रहा है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal