उत्तराखंड में 307 चिकित्साधिकारियों, फार्मासिस्टों तथा उद्यान विभाग के अंतर्गत नव नियुक्त प्रयोगशाला सहायकों को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं। उन्होने कहा कि ये केवल नियुक्ति पत्र नहीं बल्कि सेवा, संवेदनशीलता और उत्तराखण्ड के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि एक समय था जब नकल और भ्रष्टाचार के कारण भर्ती प्रक्रियाएं बाधित होती थीं, योग्य युवाओं का विश्वास टूटता था⁰ और प्रतिभा के स्थान पर व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़े होते थे। हमारी सरकार ने नई कार्य संस्कृति विकसित करते हुए इस व्यवस्था को बदलने का संकल्प लिया। देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित किया गया, ताकि हर परीक्षा पारदर्शिता के साथ हो और हर नियुक्ति केवल योग्यता के आधार पर सुनिश्चित हो।
इसी के परिणामस्वरूप बीते 4 वर्षों में हमारी सरकार 32,000 से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर प्रदान कर चुकी है। यह केवल रोजगार नहीं, बल्कि विश्वास, न्याय और सुशासन की स्थापना का प्रमाण है। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी , सुबोध उनियाल , खजान दास , विधायक उमेश शर्मा काउ , विधायक सविता कपूर उपस्थित रहे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal