आज यूपी में रेड अलर्ट, दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश

दिल्ली एनसीआर और यूपी समेत कई राज्यों में बदलते मौसम ने भीषण गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग ने देश के 16 राज्यों में तूफानी आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और त्रिपुरा समेत कुल 16 राज्यों बारिश के साथ तेज आंधी की संभावना जताई गई है।

यूपी के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान आंधी-बारिश और तेज हवाओं ने भारी कहर बरपाया है। राज्य में अब तक 75 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में हुआ है।

कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे गिरे और मकानों की छतें उड़ गईं। मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

उत्तर भारत: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, UP और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश और 50-70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना।
पूर्वी भारत: बिहार और झारखंड में भारी बारिश व तूफान का खतरा, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित किए जाने की खबरें आ रही हैं।
हिमाचल और उत्तराखंड: ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के साथ निचले इलाकों में तेज बारिश, भूस्खलन का खतरा।
पूर्वोत्तर: असम, मेघालय आदि में भी भारी बारिश की चेतावनी।


यूपी में 75 लोगो की मौत
उत्तर प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई। प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों पर बने चक्रवाती परिसंचरण व दक्षिणी राजस्थान से आ रही पुरवा हवा के कारण कई जिलों में 100 किमी प्रति घंटा से अधिक रफ्तार से आंधी चली।

इस वजह से विभिन्न जगह पेड़, दीवार व बिजली के खंभे गिरने और वज्रपात से 75 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग घायल हैं। आंधी के कारण रेल यातायात और बिजली व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित रही। खराब मौसम का असर एयरपोर्ट पर उड़ानों के संचालन पर भी पड़ा है।

छत्तीसगढ़ में आंधी में 400 केवी का टावर गिरा, उप्र में बिजली आपूर्ति बाधित
छत्तीसगढ़ के अकलतरा क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 4.15 बजे तेज आंधी और वर्षा के कारण 400 केवी ट्रांसमिशन टावर गिर गया। इससे जेएसडब्ल्यू-महानदी पावर कंपनी लिमिटेड (जेएमपीसीएल) प्लांट की 1800 मेगावाट क्षमता वाली तीनों यूनिट एक साथ ट्रिप कर गई। पूरे संयंत्र में ब्लैकआउट की स्थिति बन गई। इससे उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु को बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com