हरियाणा की सड़कों पर 12 दिन से कचरा सड़ रहा है। गंदगी और दुर्गंध से परेशान लोगों के बीमार होने की नौबत आ गई है। अब जाकर हरियाणा सरकार की नींद टूटी है। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने हड़ताली कर्मचारियों को पहली बार बातचीत के लिए बुलाया है।
बुधवार सुबह 11 बजे चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में निकाय विभाग के उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में वार्ता होगी। अभी प्रदेश की सड़कों पर करीब 12 हजार टन कचरा पड़ा है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से स्वच्छ सर्वेक्षण का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय के अaधिकारियों ने वार्ता का समय तय किया है। इस बैठक में हड़ताल पर एक माह से बैठे दमकल कर्मियों की बात को मजबूती से रखा जाएगा। निकाय कर्मचारियों की लंबित मांगों को भी उठाएंगे। लंबे समय से हमें आश्वासन मिल रहे हैं मगर अब ठोस समाधान के बाद ही हड़ताल समाप्त की जाएगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal