Amazon सेल में मोटोरोला के प्रीमियम 5G फोन पर डिस्काउंट

क्या आप भी 40 हजार रुपये के बजट में कोई प्रीमियम फोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो अमेजन आपके लिए एक जबरदस्त डील लेकर आया है। जी हां, इस वक्त Motorola Edge 50 Ultra पर Amazon पर पूरे 22 हजार रुपये की भारी छूट दे रहा है। ये ऑफर Amazon Great Summer Sale 2026 के चलते मिल रहा है। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं।

Motorola Edge 50 Ultra 5G पर डिस्काउंट ऑफर
Motorola के इस फोन की कीमत वैसे तो 59,999 रुपये से शुरू होती है लेकिन अभी अमेजन सेल के दौरान ये डिवाइस सिर्फ 37,990 रुपये में मिल रहा है, यानी फोन पर सीधे 22,009 रुपये की छूट मिल रही है। इतना ही नहीं फोन पर खास बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जहां अगर आप HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से ये डिवाइस खरीदते हैं, तो आपको 1,250 रुपये तक की छूट मिल सकती है।

अगर आप पूरी रकम एक साथ नहीं देना चाहते तो आप इस फोन को EMI ऑप्शन पर भी ले सकते हैं, जहां सिर्फ 1,336 रुपये प्रति माह से EMI के ऑप्शन शुरू हो जाते हैं। इसके अलावा आप एक्सचेंज ऑफर के तहत अपना पुराना डिवाइस भी दे सकते हैं, जिसकी वैल्यू 36,000 रुपये तक हो सकती है। हालांकि ये वैल्यू आपके पुराने फोन की वर्किंग कंडीशन और मॉडल पर डिपेंड करेगी।

Motorola Edge 50 Ultra 5G के स्पेसिफिकेशन्स
डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.7-इंच का pOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक जा सकता है। साथ ही इस फोन में 2,500 निट्स तक की मैक्सिमम पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ 12GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिल रही है।

Motorola Edge 50 Ultra 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मिल रहा है। साथ ही फोन में 64MP का टेलीफोटो लेंस भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा भी है। डिवाइस में 4,500 mAh की बैटरी, 125W फास्ट चार्जिंग और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com