iPhone 17 बना दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन

पिछले साल जब Apple ने iPhone 17 सीरीज के लिए अपना फॉल इवेंट ऑर्गेनाइज किया था, तो सबकी निगाहें ‘कॉस्मिक ऑरेंज’ शेड वाले प्रो मॉडल्स और अब तक के सबसे पतले ‘iPhone Air’ पर टिकी थीं। लेकिन, पर्दे के पीछे से बाजी मारी वनिला iPhone 17 ने। काउंटरपॉइंट रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 17 अब दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक , 2026 की पहली तिमाही (Q1 2026) में iPhone 17 ग्लोबल मार्केट में टॉप पर रहा। इसने 6% मार्केट शेयर हासिल किया और चीन और अमेरिका जैसे बाजारों में दो अंकों की वृद्धि दर्ज की। इसने अपने पिछले मॉडल iPhone 16 की जगह ली है, जो पिछले साल भारत सहित दुनिया भर में नंबर वन था। दिलचस्प बात ये है कि दूसरे और तीसरे नंबर पर क्रमशः iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Pro रहे, यानी टॉप 3 पर Apple का कब्जा है।

आइए जानते हैं आखिर iPhone 17 की इस सफलता के पीछे के असली कारण क्या हैं:

एक बदलाव जो यूज़र्स सालों से चाहते थे
iPhone 17 से पहले, बेस मॉडल सिर्फ 60Hz डिस्प्ले तक ही सीमित था। जहां Samsung ने 2020 में ही Galaxy S20 सीरीज के साथ 120Hz देना शुरू कर दिया था, वहीं Apple के 60Hz वाले मीम्स अब पुराने हो रहे थे। आखिरकार, Apple ने iPhone 17 में ProMotion टेक्नोलॉजी देकर इसे ठीक कर दिया। अब ये डिस्प्ले 120Hz से लेकर 1Hz तक स्विच हो सकता है, जिससे न केवल स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है बल्कि बैटरी भी बचती है।

दमदार परफॉरमेंस
iPhone 17 में Apple की A19 चिपसेट दी गई है। हालांकि ये प्रो मॉडल्स के A19 Pro जितना पावरफुल नहीं है, लेकिन रिव्यु में पाया गया कि ये हैवी यूजर्स के लिए भी पर्याप्त है। ये डिवाइस ‘Genshin Impact’ जैसे भारी गेम्स के दौरान भी अपने बजट वाले एंड्रॉयड कंपीटीटर्स फोन को पीछे छोड़ देता है। एक औसत यूजर को इसमें पावर की कमी कभी महसूस नहीं होगी।

कीमत के हिसाब से बेहतरीन कैमरे
भले ही इसमें टेलीफोटो लेंस न हो, लेकिन इसके दो रियर कैमरे 48MP मेन और 48MP अल्ट्रावाइड शानदार काम करते हैं। लो लाइट में भी इसके रिजल्ट काफी सटीक होते हैं और वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में तो iPhone आज भी किंग है।

चेरी ऑन टॉप: नया 18-मेगापिक्सल सेंटर-स्टेज सेल्फी कैमरा। ये सेंसर ग्रुप सेल्फी के हिसाब से खुद को वर्टिकल या हॉरिजॉन्टल फ्रेम में एडजस्ट कर लेता है, जो फिलहाल किसी एंड्रॉयड फोन में नहीं मिलता।

सॉलिड बैटरी लाइफ और MagSafe
वो दिन बीत गए जब iPhone अपनी खराब बैटरी के लिए बदनाम था। iPhone 17 में 3,692mAh की बैटरी है, जो कागजों पर OnePlus 15 (7,300mAh) के मुकाबले कम लग सकती है, लेकिन Apple के सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन की बदौलत ये एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन बिना किसी परेशानी के चलती है। साथ ही, MagSafe का सपोर्ट एक्सेसरीज इस्तेमाल करने वालों के लिए इसे और भी उपयोगी बनाता है।

iPhone की वैल्यू और ब्रांड इमेज
भारत जैसे बाजारों में Apple प्रीमियम सेगमेंट में लीडर है। लोग iPhone इसलिए खरीदते हैं क्योंकि वह एक ‘iPhone’ है। ब्रांड की वैल्यू और प्रीमियम अहसास के कारण लोग एंड्रॉयड के मुकाबले iPhone को प्राथमिकता देते हैं। iPhone 17 के मामले में भी ये ब्रांड परसेप्शन इसकी भारी बिक्री का एक मुख्य कारण रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com