वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 5 मई को ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की साधना करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं बड़े मंगल का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।
आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक
अमृत काल: कोई नहीं
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 12 मिनट से 04 बजकर 55 मिनट तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से 03 बजकर 25 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 06 बजकर 57 मिनट से 07 बजकर 19 मिनट तक
बड़ा मंगल पूजा विधि (Bada Mangal Puja Vidhi)
सुबह जल्दी उठें और स्नान करें।
साफ वस्त्र धारण करें।
सूर्य देव को अर्घ्य दें। व्रत का संकल्प लें।
मंदिर की सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करें।
चौकी पर हनुमान जी की प्रतिमा को स्थापित करें।
लाल फूल, सिंदूर, चमेली का तेल, तुलसी की माला अर्पित करें।
दीपक जलाकर आरती करें।
मंत्रों का जप करें।
फल और लड्डू का भोग लगाएं।
जीवन में आने वाले संकटों से मुक्ति पाने के लिए प्रार्थना करें।
मंदिर या गरीब लोगों में अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करें।
बड़ा मंगल पूजा सामग्री लिस्ट
हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति, जनेऊ, अक्षत, फल, माला, गाय का घी, दीपक, चमेली का तेल, धूप, अगरबत्ती, हनुमान चालीसा, लाल फूल, सिंदूर, पान का बीड़ा, ध्वज, शंख, घंटी, लौंग, मोतीचूर के लड्डू आदि।
इन चीजों का लगाएं भोग
बड़े मंगल के दिन हनुमान जी को बूंदी के लड्डू, फल और मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन चीजों का भोग लगाने से प्रभु प्रसन्न होते हैं और जीवन के सभी संकट दूर होते हैं। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
इन बातों का रखें ध्यान
इस दिन दान अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करना चाहिए। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।
किसी से वाद-विवाद न करें।
काले रंग के कपड़े धारण न करें।
मन में किसी के बारे में गलत न सोचें।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal