ट्रांसफार्मरों के लिए 918.4 लाख से 41 गैस सर्कट ब्रेकर खरीदेगी सरकार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक हुई। इसमें 3 एजेंडे रखे गए जिसमें से 2 को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में हरियाणा बिजली वितरण निगम के 220 के.वी. के ट्रांसफार्मरों के लिए एस.एफ. 6 गैस सर्कट ब्रेकर की खरीद को अनुमति दी गई।

इन ट्रांसफार्मरों के लिए 41 गैस सर्कट ब्रेकर खरीदे जाएंगे ताकि किसी भी आपात स्थिति में इनकी नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जा सकेगी। इसलिए बिजली वितरण निगम को लगभग 918.4 लाख रुपए की लागत से सर्कट ब्रेकर खरीदे जाएंगे।

हिसार में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर हेतु सलाहकार नियुक्त
हिसार में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने व नए शहरों के लिए प्रोग्राम मैनेजर के तौर पर काम करने हेतु सलाह कार की नियुक्ति को भी स्वीकृति दी गई।

इस प्रकार हिसार में बनने वाले मैन्युफक्चरिंग हब पर कार्य आरम्भ हो जाएगा और जनता को इस हब का जल्द ही लाभ मिलना शुरू हो सकेगा। राज्य सरकार द्वारा इन नए शहरों को विकसित करने के लिए सलाहाकार नियुक्ति को स्वीकृति दी गई जो लगातार 3 साल तक इन हबों के लिए कार्य करने के साथ ही पूर्ण निगरानी रखेंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com