IPL 2026: KKR के लिए खुशखबरी, टीम से जुड़ेगा 18 करोड़ का खिलाड़ी

आईपीएल-2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन खराब रहा है। तीन बार की चैंपियन का अभी तक खाता तक नहीं खुला है। कोलकाता की कमजोरी उसकी गेंदबाजी, लेकिन अब उसकी इस कमी में कुछ हद तक की भरपाई देखने को मिल सकती है क्योंकि उसका 18 करोड़ का गेंदबाज वापसी को तैयार है। ये खिलाड़ी है श्रीलंका के मथीसा पथिराना

पथिराना चोटिल थे और इसी कारण श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें आईपीएल में खेलने की एनओसी नहीं दी थी। हालांकि, अब ये गेंदबाज वापसी को तैयार है और रविवार को टीम के साथ जुड़ने को तैयार है।

पास किया टेस्ट

पथिराना को पिंडली में चोट थी और इसी कारण वह मैदान से दूर थे। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पथिराना ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड द्वारा लिया गया फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और इसके बाद उनको एनओसी भी दे दी गई है। वह रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले टीम से जुड़ सकते हैं। हालांकि, उनका प्लेइंग-11 में चुना जाना तय नहीं है।

इस गेंदबाज को कोलकाता ने 18 करोड़ की कीमत में खरीदा था और उम्मीद थी कि वह सीजन की शुरुआत से ही खेलेंगे, लेकिन चोट ने कोलकाता की सारी प्लानिंग को बिगाड़ दिया।

मुश्किल में है टीम

जहां तक कोलकाता की बात है तो उसे अपनी पहली जीत की तलाश है। कोलकाता ने अभी तक छह मैच खेले हैं जिसमें से उसे पांच में हार मिली है। पंजाब किंग्स के खिलाफ उसका एक मैच बारिश के कारण रद हो गया था। राजस्थान के खिलाफ आज टीम अपनी पहली जीत तलाश करने की कोशिश करेगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो उसके लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो जाएगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com