अजीत अगरकर का भविष्य बीसीसीआई ने किया ‘लॉक’

 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर बड़ा फैसला कर लिया है। बीसीसीआई अधिकारी पूर्व तेज गेंदबाज को आईपीएल-2026 के बीच इस बात की जानकारी देने वाले हैं। अगरकर का कार्यकाल जून-2026 में खत्म हो रहा है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने फैसला किया है कि वह अगरकर का कार्यकाल को विस्तार देगा। उनका कार्यकाल अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक के लिए बढ़ाया जा सकता है।

जल्दी देंगे जानकारी

रिपोर्ट में बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले लिखा है, “अगरकर के कार्यकाल में टीम ने शानदार काम किया है और बदलाव के दौर से अच्छे से गुजरी है। वह फैसले लेने में काफी निडर रहे। बोर्ड को लगता है कि वह बने रहें। बीसीसीआई अधिकारी आईपीएल मैचों के दौरान उन्हें अपडेट करेंगे।”

अगरकर के चीफ सेलेक्टर रहते भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफियां जीती हैं। उनके कार्यकाल में भारत ने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप, 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 में टी20 वर्ल्ड कप जीता है।

अगरकर ने किए बड़े फैसले

अपने कार्यकाल के दौरान अगरकर ने कुछ बड़े फैसले किए जिन्हें याद किया जाएगा। माना जाता है कि अगरकर और कोच गंभीर के कारण ही रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट से संन्यास लिया। इन दोनों ने ही वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी की है जिसमें रोहित और विराट फिट नहीं बैठ रहे हैं और ये बातें दोनों को बता भी दी गई हैं।

रोहित की कप्तानी में भारत ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। उसके बाद माना जा रहा था कि हार्दिक पांड्या कप्तानी करेंगे, लेकिन अगरकर ने कमान सूर्यकुमार यादव को दी। वहीं टी20 वर्ल्ड कप-2026 से ठीक पहले शुभमन गिल को टी20 टीम से बाहर करना और ईशान किशन को टीम में लाना भी अगर की अध्यक्षता में हुआ था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com