अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) को बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत मिली है। 16 साल बाद लौटी प्रियदर्शन और खिलाड़ी कुमार की आइकॉनिक जोड़ी ने पर्दे पर वह कमाल कर दिखाया है, जिसकी उम्मीद उनके चाहने वालों को थी।
अब ‘भूत बंगला’ की रिलीज और प्रमोशन के बाद अक्षय कुमार जल्द ही अपनी दूसरी बड़ी कॉमेडी फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। कौन सी है वह मल्टीस्टारर फिल्म जिसकी शूटिंग अक्षय कुमार शुरू करेंगे? आइए नीचे विस्तार से जानते हैं:
18 दिन में पूरी कर देंगे इस फिल्म की शूटिंग?
हिंदी सिनेमा के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार तेजी के साथ अपनी शूटिंग खत्म करने के लिए जाने जाते हैं। इसीलिए तो जहां कई कलाकारों की साल में एक फिल्म भी पूरी नहीं हो पाती, वहीं अक्षय साल में चार से ज्यादा फिल्मों की शूटिंग आसानी से कर लेते हैं। अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार ने अपनी 18 दिनों की डेट्स ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘गोलमाल 5’ (Golmaal 5) के लिए दे दी हैं। वह इन 18 दिनों में फिल्म में अपने सभी प्रमुख सीन्स की शूटिंग पूरी करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शेट्टी जल्द ही ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग शुरू कर रहे हैं और वह किसी भी कीमत पर अक्षय कुमार को इस फिल्म में कास्ट करना चाहते थे। अक्षय की हामी मिलने के बाद से ही डेट्स को लेकर बातचीत शुरू हो गई थी। अब अक्षय भी अपने कमिटमेंट से पीछे नहीं हटे हैं और जल्द ही इस सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी के लिए कैमरे के सामने नजर आएंगे।
‘गोलमाल 5’ में खलनायक की भूमिका में होंगे अक्षय कुमार
रोहित शेट्टी की इस पांचवीं फ्रेंचाइजी में अक्षय कुमार की धांसू एंट्री का टीजर कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया था। इस मल्टीस्टारर फिल्म में सुपरस्टार अक्षय एक ‘खलनायक’ की भूमिका में दिखाई देंगे। अक्षय कुमार और अजय देवगन (Ajay Devgn) दोनों की ही कॉमिक टाइमिंग पर्दे पर बहुत लाजवाब है, ऐसे में इनकी जुगलबंदी देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला है।
रिपोर्ट्स की मानें तो निर्देशक ‘गोलमाल 5’ को बहुत बड़े स्तर पर बना रहे हैं। अजय और अक्षय के अलावा इस मूवी में अरशद वारसी, तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े तो हैं ही, लेकिन दर्शकों के लिए सबसे बड़ी सरप्राइजिंग बात यह है कि इस फ्रेंचाइजी में ‘पुराने लक्ष्मण’ (शरमन जोशी) की भी सालों बाद वापसी हो रही है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal