कैमरन ग्रीन ने गुजरात के खिलाफ क्यों नहीं की गेंदबाजी? रहाणे ने दिया जवाब

तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कुछ भी सही नहीं जा रहा है। आईपीएल-2026 में उसे लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ शुक्रवार को उसे एक और हार मिली। इस मैच में कैमरन ग्रीन ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन एक बार फिर उनको गेंदबाजी करते हुए नहीं देखा गया। मैच के बाद रहाणे ने इसका कारण बताया और फिर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का नाम लिया।

ग्रीन ने इस मैच में बल्ले से बेहतरीन खेल दिखाते हुए 55 गेंदों पर सात चौके और चार छक्कों की मदद से 79 रनों की पारी खेली। उनके दम पर ही कोलकाता की टीम 180 रनों का टारगेट हासिल करने में सफल रही। हालांकि, गुजरात ने इसे चार गेंद पहले हासिल करते हुए मैच अपने नाम किया।

ग्रीन ने इसलिए नहीं की गेंदबाज

कोलकाता की टीम जब गेंदबाजी कर रही थी तब सभी की नजरें ग्रीन पर थीं। ग्रीन ने गेंदबाजी नहीं की जिससे सभी हैरान रह गए और मैच के बाद रहाणे से इस संबंध में सवाल भी किया गया। रहाणे ने कहा कि ग्रीन को क्रैम्प थे इसलिए वह बाहर थे। कोलकाता के कप्तान ने कहा, “वह क्रैम्प से परेशान थे। यही कारण थे कि वह मैदान के अंदर-बाहर हो रहे थे।”

गिल और गेंदबाजों को सराहा

रहाणे ने अपने गेंदबाजों को मैच अंत तक ले जाने के लिए सराहा। उन्होंने साथ ही गुजरात के कप्तान गिल की पारी की भी तारीफ की। रहाणे ने कहा, “हमने शुरुआत में दो-तीन विकेट जल्दी खो दिए थे। ग्रीन ने इसके बाद जिस तरह से बैटिंग की है वो शानदार है। हमारे गेंदबाजों को भी श्रेय जाता है। वह मैच को अंत के ओवरों तक ले गए। गिल ने शानदार बल्लेबाजी की। आज ओस भी थी, लेकिन हार के लिए कोई बहाना नहीं चलेगा।”

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com