रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी से सजी फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) ने एक महीने तक बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे, लेकिन अब फिल्म को टक्कर देने हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला (Bhooth Bangla) आ गई है।
धुरंधर 2 की तरह भूत बंगला भी पेड प्रिव्यू के साथ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। 16 अप्रैल को फिल्म का पेड प्रिव्यू था। अब भूत बंगला के आने से धुरंधर 2 की कमाई पर असर पड़ा है या नहीं, खासकर हिंदी बेल्ट पर, चलिए आपको बताते हैं।
बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का कब्जा
19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों रिलीज हुई धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) ने कमाई से इतिहास पहले ही रच दिया है। यह फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, चाहे वह घरेलू बॉक्स ऑफिस हो या फिर हिंदी कलेक्शन।
पांचवें हफ्ते में कैसा है धुरंधर 2 का कलेक्शन
मगर भूत बंगला की रिलीज के बाद धुरंधर 2 की कमाई पर कितना असर पड़ा है, इसका अंदाजा गुरुवार के कलेक्शन से साफ जाहिर होता है। अब तक के डाटा के मुताबिक, गुरुवार को धुरंधर 2 ने सबसे कम कमाई की। बुधवार को फिल्म का कारोबार जहां 4 करोड़ के पार था, वहीं भूत बंगला के आते ही धुरंधर 2 की कमाई में 35 लाख का फर्क है। ध्यान देने की बात है कि फिल्म के शोज भी घटे हैं।
भूत बंगला के आने से घटे धुरंधर 2 के शोज
सैकनिल्क के मुताबिक, 29वें दिन यानी पांचवें गुरुवार को 8,654 शोज के साथ धुरंधर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सिर्फ हिंदी में फिल्म का बिजनेस 3.25 करोड़ रुपये है। अब देखना होगा कि भूत बंगला की रिलीज के बाद फिल्म का कारोबार और कितना घटता है।
बता दें कि दुनियाभर में धुरंधर 2 का नेट कलेक्शन 1100 करोड़ के पार हो गया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने 1750 करोड़ के करीब बिजनेस कर लिया है। यह अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal