मध्य प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात

भोपालः मध्य प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को मोहन सरकार से बड़ी सौगात मिलने वाली है। दरअसल, सीएम मोहन यादव ने राज्य के कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा कर दी है। जोकि प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। ऐसे में मोहन सरकार ने एक बार फिर कर्मचारियों का दिल जीत लिया है।

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने महंगाई भत्ते (Dearness allowance) में 5 फीसदी की वृद्धि कर दी है। छठा वेतनमान पाने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों को यह राहत मिलेगी। वित्त विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक, बढ़कर मिलने वाला ये महंगाई भत्ता अप्रैल 2026 से लागू किया जा रहा है। लेकिन इसका लाभ 1 जुलाई 2025 से ही दिया जाएगा। यानी कर्मचारियों को जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के एरियर की राशि मई 2026 से प्रारंभ होकर 6 समान किस्तों में दी जाएगी।

रिटायर्ड कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस अवधी के दौरान रिटायर्ड व मृतक कर्मचारियों-अधिकारियों को भी एरियर की राशि एकमुश्त दी जाएगी। वहीं, पांचवां और चतुर्थ वेतनमान पाने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। पांचवां वेतनमान पाने वाले के DA में 8 फीसदी की वृद्धि की गई है। जबकि चतुर्थ वेतनमान प्राप्त कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है। लंबे समय से महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे, कर्मचारियों को सरकार ने राहत भरा तोहफा दिया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com