हरियाणा में बढ़ेंगे गर्मी के तेवर, तापमान में होगी बढ़ोतरी…

हरियाणा में मौसम ठंडा है। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के औसत अधिकतम तापमान में कल के मुकाबले 0.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 2.8 डिग्री कम बना हुआ है। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रोहतक में रिकॉर्ड किया गया। 

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश का कोई भी अलर्ट नहीं है। आने वाले तीन दिनों के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। जिससे दिन के समय गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ सकता है, लेकिन हवाओं के कारण कुछ राहत भी मिल सकती है। विभाग के अनुसार अगले सात दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

इसके चलते आने वाले दिनों में गर्मी का असर और अधिक महसूस किया जाएगा। फिलहाल किसानों और आम लोगों को मौसम के इस बदलाव के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा 15 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर हरियाणा पर बहुत ज्यादा नहीं पड़ेगा। वहीं मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल राज्य में किसी भी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है और अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com