मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा…

भोपालः आज यानी 13 अप्रैल को मोहन कैबिनेट की अहम बैठक है। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इस दौरान सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद है। जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। नारी शक्ति वंदन से जुड़े मुद्दों का प्रस्ताव सामने रखा जाएगा। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने से जुड़े पहलुओं पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है। इसके अलावा, राज्य में किसानों से जुड़ी योजनाओं पर भी चर्चा होगी। सोयाबीन खरीदी को लेकर प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

वहीं, सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर आ सकती है। आज की बैठक में महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने पर बात हो सकती है, जिससे लाखों कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है, तो उनकी सैलरी भी बढ़ जाएगी। कुल मिलाकर, आज की कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं, इसलिए इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com