चिया सीड्स या सब्जा? वजन घटाने के लिए दोनों में से क्या है ज्यादा फायदेमंद

वजन घटाने की यात्रा में अक्सर लोग दो सुपरफूड्स, सब्जा और चिया सीड्स, के बीच उलझ जाते हैं। दोनों ही देखने में एक जैसे लगते हैं और पानी में भिगोने पर फूल जाते हैं, लेकिन इनके गुण और पोषण का तरीका काफी अलग है।

आइए जानें अपग आप वजन कम करना चाहते हैं, तो इन दोनों में से कौन-से सीड्स आपके लिए ज्यादा बेहतर साबित हो सकते हैं।

वेट लॉस के लिए सब्जा के फायदे
भरपूर फाइबर- सब्जा में सॉल्यूबल फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इससे बेवजह की क्रेविंग कम होती है।
पाचन में सुधार- यह पेट को ठंडा रखता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। अगर पाचन दुरुस्त रहे, तो वजन कम करने में काफी मदद मिल सकती है।
शरीर की गर्मी कम करना- वजन घटाने के दौरान अक्सर शरीर में गर्मी बढ़ जाती है, जिसे सब्जा प्राकृतिक रूप से शांत करता है।

वेट लॉस के लिए चिया सीड्स के फायदे
फाइबर से भरपूर- चिया सीड्स भी फाइबर का बेहतरीन सोर्स हैं। इससे बार-बार भूख नहीं लगती।
ओमेगा-3 फैटी एसिड- चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 होता है, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करने और फैट बर्निंग प्रोसेस को बढ़ावा देने में मदद करता है।
प्रोटीन का सोर्स- इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों के निर्माण में सहायक है और पेट की चर्बी कम करने में असरदार है।
एनर्जी बूस्टर- चिया सीड्स धीरे-धीरे एनर्जी रिलीज करते हैं, जिससे आप वर्कआउट के दौरान ज्यादा एक्टिव महसूस करते हैं।

कौन-सा है ज्यादा फायदेमंद?
सब्जा और चिया दोनों ही वजन घटाने में सहायक हैं। अगर आपका लक्ष्य केवल पेट को भरा रखना और ठंडक पहुंचाना है, तो सब्जा चुनें। लेकिन अगर आप वर्कआउट करते हैं और मांसपेशियों को पोषण देते हुए वजन कम करना चाहते हैं, तो चिया सीड्स एक बेहतर ऑप्शन है। सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप अपनी शारीरिक जरूरत और मौसम के हिसाब से दोनों को अपनी डाइट में शामिल करें।

कैसे खाएं?
सब्जा- एक चम्मच सब्जा को एक गिलास पानी में भिगोकर 15 मिनट बाद पिएं। इसमें नींबू और शहद मिलाकर डिटॉक्स ड्रिंक बना सकते हैं।
चिया- इसे रात भर पानी में भिगोकर सुबह स्मूदी, दही या ओट्स के साथ खाया जा सकता है।
सावधानी- दिन भर में 1 से 2 चम्मच चिया सीड्स या बेसिल सीड्स काफी हैं। इनके साथ खूब पानी पीना जरूरी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com