बंगाली खाना सिर्फ रसोगुल्ला या मछली-चावल तक सीमित नहीं है। बंगाल के शाकाहारी व्यंजनों में लबरा भी शामिल है। दुर्गा पूजा या किसी खास आयोजन पर ये डिश जरूर बनाई जाती है, जिसे बंगाली घरों में बड़े चाव से खाया जाता है।
अगर आप भी इस खास डिश को ट्राई करना चाहते हैं, तो आइए जानें लबरा बनाने की रेसिपी।
लबरा बनाने के लिए सामग्री:
कद्दू- 1 कप
बैंगन- 1 मध्यम आकार का
आलू- 2 मध्यम
फूलगोभी- 1 कप
पालक या बथुआ- 1 कप
हरी मटर – आधा कप
पंचफोरन (मेथी, सौंफ, कलौंजी, जीरा और राई का मिश्रण) – 1 छोटा चम्मच
सूखी लाल मिर्च – 2
तेजपत्ता – 2
कद्दूकस किया हुआ अदरक – 1 बड़ा चम्मच
हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
चीनी – आधा छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
सरसों का तेल- 3-4 बड़े चम्मच
घी – 1 चम्मच
लबरा बनाने की विधि:
सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। साथ ही, कद्दू, आलू, बैंगन और गोभी को पानी में भिगोकर रख लें।
अब एक भारी तले की कड़ाही में सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह गर्म करें जब तक कि धुआं न निकलने लगे।
अब इसमें पंचफोरन, सूखी लाल मिर्च और तेजपत्ते का तड़का दें। जब मसाले चटकने लगें, तब इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें।
अब कड़ाही में सबसे पहले आलू, गोभी और कद्दू डालें और इन्हें तेल और मसालों के साथ 2-3 मिनट तक भूनें। इसके बाद बैंगन, मटर और हरी सब्जियां भी मिला दें।
अब सब्जियों में हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं।
अब कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर 15 से 20 मिनट तक पकने दें। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि सब्जियां नीचे से जले नहीं।
जब सभी सब्जियां अच्छी तरह गल जाएं और एक गाढ़ा मिश्रण बन जाए, तब इसमें थोड़ा सा चीनी और लास्ट में एक चम्मच घी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
गैस बंद कर दें और कढ़ाई को 5 मिनट के लिए ढक्कन लगाकर छोड़ दें।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal