Samsung को लेकर खबर है कि कंपनी अपने Galaxy A और F सीरीज के कुछ स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ा सकती है। सैमसंग के स्मार्टफोन की नई कीमतें 10 अप्रैल से लागू हो सकती हैं। कंपनी Galaxy A06, Galaxy A56, और Galaxy F17 समेत कई और स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर सकती हैं। सैमसंग ने इस प्राइस हाइक को लेकर कुछ भी जानकारी शेयर नहीं की है।
Samsung के स्मार्टफोन हो सकते हैं महंगे
पॉपुलर टिपस्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया पर सैमसंग के प्रोडक्ट प्राइस रिवीजन से जुड़ा डॉक्यूमेंट शेयर किया है। इस डॉक्यूमेंट की मानें तो सैमसंग अपने कुछ एंट्री और मिड लेवल स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही हैं। इनमें Galaxy A06, Galaxy A07, Galaxy A17, Galaxy A36, Galaxy A56, और Galaxy F17 स्मार्टफोन हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो Samsung Galaxy A06 स्मार्टफोन की कीमत 1,000 रुपये बढ़ सकती है। इसकी कीमत बढ़कर 13,499 रुपये शुरुआती हो जाएगी। Galaxy A07 की कीमत में 1,250 रुपये की बढ़ोत्तरी हो सकती है, जिसके बाद इसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये हो जाएगी।
मिड रेंज सेगमेंट की बात करें तो Galaxy A17 स्मार्टफोन की कीमत 1,000 रुपये से 1,500 रुपये के बीच बढ़ सकती है। इसकी शुरुआती कीमत 21,499 रुपये होने की उम्मीद है। इसके साथ ही Samsung Galaxy A36 स्मार्टफोन की कीमत में भी 1,500 रुपये से 3,000 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं, Galaxy A56 स्मार्टफोन में 2,000 से 3,500 रुपये तक की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal