आम के पत्तों के बिना क्यों अधूरा है हर मांगलिक कार्य

पूजा में आम के पत्तों से लेकर आम के पेड़ की लड़की तक का इस्तेमाल जरूरी रूप से किया जाता है। हिंदू धर्म में हर शुभ कार्य जैसे पूजा-पाठ या गृह प्रवेश आदि में आम्रपल्लव यानी आम के पत्तों का इस्तेमाल होता है, जिसे धार्मिक दृष्टि से बहुत ही शुभ माना गया है। चलिए जानते हैं इसके बारे में।

किसका प्रतीक हैं आम के पत्ते?
पूजा के कलश से लेकर मुख्य द्वार पर लगे तोरण में आम के पत्तों को इस्तेमाल किया जाता है। हिंदू धर्म में आम के पत्तों को पवित्रता, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। वास्तु शास्त्र में भी मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण लगाना विशेष लाभकारी माना गया है। इससे नकारात्मक ऊर्जा का घर में प्रवेश नहीं होता। साथ ही इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, जिससे घर में सुख-सौभाग्य आता है।

इसलिए उपयोग किए जाते हैं आम के पत्ते
आम के ताजे पत्ते नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करते हैं और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का काम करते हैं। जिससे घर का वातावरण शुद्ध होता है और सुख-शांति बनी रहती है। हिंदू धर्म में पूजा के दौरान कलश के ऊपर आम के पत्ते रखने के बाद नारियर रखा जाता है।

पौराणिक मान्यता के अनुसार, कलश के ऊपर रखे आम के पत्ते देवताओं के अंगों का प्रतीक हैं। वहीं नारियल उनके सिर का प्रतिनिधित्व करता है। इसके साथ ही घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों की माला यानी तोरण लगाना मंगल कार्य में देवों को आमंत्रित करने का संकेत माना जाता है।

क्या हैं अन्य मान्यताएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आम के पत्ते हनुमान जी को प्रिय माने गए हैं। ऐसे में यदि इनका इस्तेमाल शुभ कार्यों में किया जाए, तो इससे हनुमान जी की कृपा साधक व उसके परिवार पर बनी रहती है। साथ ही आम के पत्तों में मां लक्ष्मी का भी वास माना जाता है, जिस कारण शुभ कार्यों में या फिर आम के पत्तों का तोरण बनाकर मुख्य द्वार पर लगाने से लक्ष्मी मां का भी वास घर में होता है।

इस तरह से पूजा में होते हैं इस्तमाल
शुभ कार्यों में मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण लगाया जाता है।
पूजा में जल कलश में आम के पत्ते रखने के बाद नारियल रखा जाता है।
यज्ञ की वेदी को सजाने में भी आम के पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है।
आप के पत्ते से ही आरती या हवन के बाद जल छिड़का जाता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com