बीते 2 अप्रैल को आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा में राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है। इसके बाद से एक पॉलिटिकल डिबेट छिड़ गया है। कई लोगों ने इस मामले में राघव को सपोर्ट किया है।
इनमें से एक नाम दिशा पाटनी की बहन खुशबू का है। खुशबू ने राघव चड्ढा को सलाह दी कि वो अपनी खुद की एक पार्टी लॉन्च करें। पार्टी ने राघव चड्ढा पर आरोप लगाया कि वे देश के लिए जरूरी अहम मुद्दे नहीं उठा रहे थे।
राघव ने जारी किया वीडियो संदेश
इसके बाद राघव ने एक वीडियो संदेश जारी कर सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी के फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘जब-जब मुझे संसद में बोलने का मौका मिला, मैंने आम लोगों से जुड़े मुद्दे उठाए। हो सकता है कि मैं ऐसे मुद्दे उठाता हूं, जिन पर आमतौर पर बात नहीं होती। लेकिन क्या जनहित के मुद्दे उठाना कोई अपराध है? क्या मैंने कोई गलती की है? क्या मैंने कुछ गलत किया है?’
आप नेता ने सीधे पार्टी पर किया वार
राघव चड्ढा ने अपने पूरे वीडियो में अपने द्वारा उठाए गए हर मुद्दे पर बात की। उन्होंने अपने संदेश को ‘Silenced, Not Defeated’ शीर्षक देते हुए इसे सीधे ‘आम आदमी’ के नाम संबोधित किया। इस वीडियो पर दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने रिएक्ट किया है।
खुशबू ने लिखा- ‘राघव जी, आप एक पढ़े लिखे, सुलझे नेता हैं। हमारे देश को आप जैसे नेता की बहुत जरूरत है। मुझे यकीन है आने वाले वक्त में आप अपनी एक पार्टी बनाएं। हम सब आपके साथ जुड़ना चाहंगे क्योंकि आप देश के साथ चलना चाहते हैं। जय हिंद।’
इन सामाजिक मुद्दों पर की थी बात
बता दें कि राज्यसभा में राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटा दिया गया है और अब ये जिम्मेदारी पंजाब से राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को दी गई है। हाल के हफ्तों में, चड्ढा ने संसद में कई मुद्दे उठाए थे, जिनमें उड़ान में देरी, जोमैटो और स्विगी के डिलीवरी बॉय से जुड़े मुद्दे, परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने का आरोप और कानूनी मेटरनिटी लीव जैसे जरूरी विषय शामिल थे। हालांकि इस मामले में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व ने इसे सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा बताया और उन दावों का खंडन किया है कि चड्ढा को पार्टी के सांसद कोटे के तहत राज्यसभा में बोलने से रोका गया था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal