देश के अलग-अलग हिस्सों में मंगलवार यानी आज मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। एक तरफ उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोप के कारण बारिश और हवाएं देखने को मिलेगी वहीं मध्य और दक्षिण भारत में गर्मी का असर रहेगा।
सोमवार देर शाम हुई हल्की बूंदाबांदी से दिल्ली-एनसीआर का मौसम खुशनुमा हो गया है। दोपहर में तापमान में तेजी देखने को मिलेगी वहीं शाम होते-होते एक बार फिर गर्मी से राहत मिलेगी।
दिल्ली में हो सकती है छिटपुट बारिश
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए शहर के लिए अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन छिटपुट वर्षा की संभावना जताई है। अप्रैल माह की शुरुआत भी राहत भरी ही रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ दो अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत पर असर डालना शुरू कर देगा, जिससे तीन और चार अप्रैल को शहर में वर्षा से हल्की वर्षा की संभावना है।
यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल
यूपी और बिहार की बात करें तो यहां मौसम मिला-जुला रहेगा। दिन में हल्की गर्मी लेकिन कुछ इलाकों में तेज हवाएं और बारिश की संभावनाएं हैं। तापमान 35 से 40 डिग्री के आसपास रह सकता है, खासकर पूर्वी यूपी और बिहार में गर्मी का असर देखने को मिलेगा।
राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में मौसम गर्म बना रहेगा। रेगिस्तानी क्षेत्र में हवाएं चल सकती हैं वहीं कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की भी संभावनाएं हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal